ठाणे में भूस्खलन ; छह घरों को नुकसान पहुंचा, कोई हताहत नहीं
By भाषा | Updated: August 8, 2021 09:48 IST2021-08-08T09:48:16+5:302021-08-08T09:48:16+5:30

ठाणे में भूस्खलन ; छह घरों को नुकसान पहुंचा, कोई हताहत नहीं
ठाणे, आठ अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कलवा इलाके में रविवार को भूस्खलन की घटना में कम से कम छह घरों को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि भूस्खलन इंदिरा नगर इलाके में हुआ जिसके बाद एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर नीचे आ गए।
अग्निशमन विभाग के स्थानीय कर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में 20 से 25 घरों के निवासियों को घोलई नगर में महानगरपालिका के एक स्कूल में भेज दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।