लाइव न्यूज़ :

बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी का अधिकारी घायल, गाय की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:15 IST

Open in App

नारायणपुर, 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के एक अधिकारी घायल हो गये जबकि एक गाय की मौत हो गई।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के बासिंग क्षेत्र के कुंदला गांव के करीब प्रेशर बम में विस्फोट होने से आईटीबीपी के निरीक्षक सुनील सिंह घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आज कुंदला गांव के करीब बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में एक गाय की मृत्यु होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद आईटीबीपी के दल को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि आईटीबीपी का दल जब क्षेत्र में बारूदी सुरंगों की खोज कर रहा था तभी सुनील सिंह का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और वह घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सिंह को जंगल से बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आईटीबीपी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग