लाइव न्यूज़ :

मकान मालकिन और उसके दो बच्चों को लगाई आग : बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:45 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), एक मार्च कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र में किराएदार युवक ने कथित तौर पर मकान मालकिन और उसके दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे दोनों बच्चों की सोमवार को मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात घनश्याम ने यहां बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रविवार शाम अवनीश प्रजापति 25 नामक युवक ने अपनी मकान मालकिन अर्चना यादव (39), उनकी बेटी अक्षिता (चार) और बेटे हनु (दो) पर अज्ञात कारणों से मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि झुलसे हुए सभी लोगों को उर्सला हॉर्समेल मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आज दोनों बच्चों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी अवनीश प्रजापति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, उसे भी लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक मगर स्थिर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो