लाइव न्यूज़ :

जमीन खरीद धन शोधन मामला: एकनाथ खड़से को शुक्रवार तक जमानत मिली

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:19 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खड़से, 2016 में पुणे में हुई जमीन की खरीद और धन शोधन से जुड़े एक मामले के संबंध में सोमवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश हुए और उन्हें 29 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद अदालत ने इस महीने खड़से को सम्मन भेजे थे, जिसके चलते आज वह पेश हुए। खड़से के वकीलों ने एक जमानत याचिका दायर की और उस पर सुनवाई होने तक अंतरिम जमानत का अनुरोध किया।

अदालत ने नेता को अंतरिम जमानत दे दी और मामले पर अगली सुनवाई के लिए 29 अक्टूबर की तारीख तय की। खड़से के अलावा उनकी पत्नी मन्दाकिनी और दामाद गिरीश चौधरी भी मामले में नामजद हैं। चौधरी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी का आरोप है कि चौधरी और खड़से ने पुणे के पास भोसारी में सरकारी जमीन 3.75 करोड़ रुपये में खरीदी थी जबकि उस भूखंड का वास्तविक मूल्य 31.01 करोड़ रुपये था।

अभियोजन पक्ष का कहना है कि खड़से ने जमीन की खरीद के समय राज्य के राजस्व मंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया। यह विवाद सामने आने बाद खड़से ने राज्य मंत्रिमंडल से जून 2016 में इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले साल अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां