लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिये जमीन उपलब्ध करवा दी गयी है : नीतीश

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:50 IST

Open in App

पटना, 16 दिसम्बर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण की परिकल्पना शुरू से उनके मन में थी और इसके निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है।

प्रदेश के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के हिरणी स्थित नंदकिशोर उच्च विद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में बृहस्पतिवार मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2015 में बिहार में दूसरे एम्स के निर्माण की बात हुयी तो दरभंगा में इसके निर्माण की परिकल्पना शुरू से मेरे मन में थी। हमने शुरू से ही कहा है कि दरभंगा में दूसरा एम्स बनेगा।’’

नीतीश ने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज का भी विस्तार किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के 28 जिले अधिक वर्षापात और बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। दरभंगा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है इसमें कुशेश्वरस्थान विशेष रूप से प्रभावित है। यहां की जलनिकासी को लेकर भी योजनाबद्ध ढंग से काम शुरु किया गया है।’’

मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के बाद बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा