लाइव न्यूज़ :

भूमि सौदा मामला: राकांपा नेता खडसे मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचे

By भाषा | Updated: January 15, 2021 12:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे 2016 के जमीन सौदा मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे।

खडसे को पूर्वाह्न 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड इस्टेट में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करते हुए देखा गया। वह पुणे शहर के करीब भोसरी इलाके में अपने परिवार के जमीन सौदा मामले में ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं।

ईडी कार्यालय रवाना होने के पहले अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए खडसे ने कहा कि वह एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे।

भाजपा के पूर्व नेता खडसे पिछले साल राकांपा में शामिल हुए थे।

ईडी के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। खडसे के समर्थक वहां जमावड़ा ना लगाएं, इसके लिए बैरिकेड लगाए गए हैं।

ईडी ने खडसे को 30 दिसंबर को तलब किया था लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हुए थे। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने के लिए 14 दिनों का समय देने पर सहमति जताई थी।

इससे पहले, महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने मामले में जांच की थी और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी।

आयकर विभाग ने भी मामले में सूचनाएं मांगी थी।

भूमि सौदा के संबंध में आरोपों के बाद खडसे ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से 2016 में इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि अपने परिवार के लिए सरकारी जमीन की खरीदारी में उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। खडसे ने बार बार इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे