लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय के निर्माण के लिये भूमि आवंटित की गई

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के नए मुख्यालय के भवन के लिये लगभग चार एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने हाल ही में भूमि आवंटित की है, जो मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट स्थित है। चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा करने वाले आईटीबी का कामकाज फिलहाल लोधी रोड पर स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स से चलता है।

अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आईटीबीपी को दक्षिण दिल्ली में 3.83 एकड़ भूमि स्थायी तौर पर जबकि उससे लगी 4.85 एकड़ जमीन अस्थायी तौर पर दी गई गई है। पहले भूखंड का इस्तेमाल आईटीबीपी मुख्यालय बनाने के लिये जबकि उससे लगे भूखंड को वृक्षारोपण तथा क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिये किया जाएगा।''

आईटीबीपी प्रमुख एस एस देशवाल ने भूमि आवंटन को लेकर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने आईटीबीपी को नयी दिल्ली के मथुरा रोड पर अपना मुख्यालय बनाने के लिये भूमि आवंटित कर दी है। मुझे उम्मीद है कि बल के नए मुख्यालय के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यालय बनने के बाद हमारी सभी शाखाएं वहां से काम कर सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह