लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव ने तेज सेना बनाए जाने की घोषणा की, भाजपा ने कसा तंज

By भाषा | Updated: June 28, 2019 05:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद प्रदेश की राजनीति से गायब हैं । तेजप्रताप में तेजस्वी से ज्यादा गुण है जो लालू प्रसाद की विरासत व राजद दोनों संभाल सकते हैं-बीजेपी

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव ने तेज सेना बनाए जाने की घोषणा की है। तेजप्रताप की इस घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने गुरूवार को ट्वीट कर कटाक्ष किया,'' जब तेजस्वी यादव :लालू के छोटे पुत्र: असफल होकर फरार हैं, तेजप्रताप यादव रचनात्मक विचारों से लैस दिखते हैं जो लोकसभा चुनाव में हार के बाद पस्त-ध्वस्त राजद कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं।

तेजप्रताप में तेजस्वी से ज्यादा गुण है जो लालू प्रसाद की विरासत व राजद दोनों संभाल सकते हैं।’’ तेजप्रताप यादव ने बुधवार को अपने ट्वीटर पर तेज सेना बनाने का एलान किया था। उन्होंने लिखा था कि 28 जून को तेज सेना की लॉंचिंग होगी। तेजप्रताप ने लिखा था कि तेज सेवा ज्वाईन करने के लिए ऑनलाईन फार्म भरें ,उसके बाद सदस्यता मिलेगी।

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में राजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद प्रदेश की राजनीति से गायब हैं । लालू प्रसाद रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के एक भी सीट नहीं जीत पाने पर हार की गत 28 मई को समीक्षा की थी पर दो जून को अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में तथा 11 जून को अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर वे अनुपस्थित रहे थे । 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे