लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के खिलाफ लालू की टिप्पणी: नीतीश के करीबी सहयोगी ने राजद प्रमुख को दलित विरोधी बताया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:34 IST

Open in App

पटना/नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की टिप्पणी को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने उनकी कड़ी आलोचना की और उन्हें दलित-विरोधी बताया।

राज्य मंत्रिमंडल के एक प्रभावशाली सदस्य अशोक चौधरी ने राजद नेता द्वारा भक्त चरण दास के खिलाफ एक बिहारी शब्द का इस्तेमाल किये जाने की निंदा की।

चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। ये दोनों सीट दो पुराने सहयोगी दलों के बीच टकराव की वजह बन गयी है। प्रसाद के रविवार को यहां पहुंचने की संभावना है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस-राजद का गठबंधन खत्म हो गया है, इस पर प्रसाद ने झिड़कते हुए कहा, ‘‘क्या होता है कांग्रेस का गठबंधन। क्या हम एक सीट कांग्रेस के हारने और अपनी जमानत जब्त कराने के लिए दे दें।’’

दास के इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि कांग्रेस को पीठ दिखाकर राजद, भारतीय जनता पार्टी की मदद कर रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘भक्त चरण बेवकूफ हैं।’’

चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की भाषा पर कड़ी आपत्ति जतायी और कहा कि यह उनकी ‘‘दलित विरोधी मानसिकता’’ दिखाती है। चौधरी, राज्य में राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

प्रमुख दलित नेता चौधरी ने कहा, ‘‘राजद हमेशा दलित विरोधी रही है। लालू ने भक्त चरण दास के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे यह जाहिर होता है। हाल में तेजस्वी यादव उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल थे। यह भी दिखाता है कि पार्टी दलितों का सम्मान नहीं करती।’’

इससे पहले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने भाजपा के साथ गठबंधन के बावजूद राजद प्रमुख के साथ अपनी बेहतर धर्मनिरपेक्ष साख के लिए नीतीश कुमार की प्रशंसा की।

बिहार लोकसेवा आयोग के पूर्व प्रमुख अनिल शर्मा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने गठबंधन के बावजूद भाजपा से हमेशा एक अलग रुख बनाए रखा है। गुजरात दंगों पर उनका रुख सभी जानते हैं। कुमार ने भागलपुर दंगों के दोषियों को सजा मिलना भी सुनिश्चित किया।’’

इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बयान में कहा, ‘‘लालू प्रसाद को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है। राजद की पीठ पर सवार होने वाली कांग्रेस बाहर से आए नेता कन्हैया कुमार के आने से अचानक उत्साह से भरती नजर आती है। पार्टी को अब लालू द्वारा और अपमान किए जाने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए, लालू शायद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी नहीं बख्शेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल