लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी के बाद लालू परिवार में मचा है घमासान, घर में है बहू और बाहर तेज प्रताप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2018 16:48 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजप्रताप यादव की मां अपनी बहू के साथ खड़ी हैं। उनके करीबियों की मानें तो उन्होंने कह दिया है कि मुझे बेटा चाहिए तो बहू भी चाहिए।

Open in App

बेटा घर से बाहर और बहू घर के अंदर। जी, हां यह नजारा है आजकल राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर का। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप बीते एक हफ्ते से पटना में रहकर भी परिवारवालों से नहीं मिल रहे हैं। इस दौरान वे अपने घर भी नहीं गए। यहां तक कि वे छोटे भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी से भी मुलाकात नहीं कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे अलग तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय अभी भी उन्हीं के घर में रह रही हैं।

जानकारों की अगर मानें तो तेज प्रताप अपनी मां और भाई से मिलना तो चाहते हैं, लेकिन बीच में एक बडी अडचन यह आ रही है कि जिससे वह तलाक लेने पर अमादा हैं, वह ऐश्वर्या राय वहीं रह रही हैं। ऐश्वर्या राय लालू यादव के 10 सर्कुलर रोड में मौजूद हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके साथ पूरा लालू परिवार एकजुट है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजप्रताप यादव की मां अपनी बहू के साथ खडी हैं। उनके करीबियों की मानें तो उन्होंने कह दिया है कि मुझे बेटा चाहिए तो बहू भी चाहिए। जाहिर है तेज प्रताप के लिए बडी उलझन की स्थिति है क्योंकि वह भी तलाक की जिद पर अडे हुए हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी कई बार यह कहा है कि यह पारिवारिक मामला है और हमलोग इससे निबट लेंगे। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वह भी तेज प्रताप की हरकतों से खफा चल रहे हैं। उनका मानना है कि परिवार की प्रतिष्ठा बडी है न कि बडे भाई की जिद। जाहिर है इस मामले में तेजप्रताप यादव को अपने छोटे भाई का साथ नहीं मिल रहा है।

कहा तो यह भी जा रहा है कि तेज प्रताप की बडी बहन मीसा भारती ने भी तेज प्रताप से दूरी बना रखी है। माना जा रहा है कि मीसा भारती ने कई बार कोशिश की थी कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच सुलह हो जाए। घर का मामला कोर्ट की दहलीज तक न जाए, लेकिन तेज प्रताप की जिद के कारण यह अब सार्वजनिक हो गया।

इस तरह ऐश्वर्या राय के साथ जिस तरह से पूरा परिवार एकजुट है और जिस तरह के तेजप्रताप अपनी जिद पर अडे हैं, ऐसे में यह संभाव है कि आने वाले दिनों में तेज प्रताप और उनके परिवार के बीच की दूरी और बढ सकती है। हालांकि परिवार वालों ने अभी भी उम्मीद नही छोडी है और उनके द्वारा तेज प्रताप को समझाने का प्रयास क्रम जारी है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया