लाइव न्यूज़ :

बड़ी बहू को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में लालू, इस सीट से आजमा सकती हैं दांव

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2018 20:44 IST

सूत्रों की अगर मानें तो राजद ने भी इस बार के चुनाव में ऐश्वर्या राय को उतारने का मूड बनाया है। अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 2019 के सियासी बिसात पर इस बार लालू परिवार अपनी बहू को भी उतारेगा।

Open in App

पटना, 30 अगस्त: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती और दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को राजनीति में उतारने के बाद अब अपनी नई नवेली बहू ऐश्वर्या राय को भी राजनीति में उतारने का मूड बना रहे हैं। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय लालू के परंपरागत लोकसभा सीट छपरा से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं!

सूत्रों की अगर मानें तो राजद ने भी इस बार के चुनाव में ऐश्वर्या राय को उतारने का मूड बनाया है। अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 2019 के सियासी बिसात पर इस बार लालू परिवार अपनी बहू को भी उतारेगा। राजद के करीबी सूत्रों की मानें तो लालू-राबडी की परंपरागत सीट छपरा से उनकी बहू ऐश्वर्या राय इस बार महागठबंधन का चुनावी चेहरा होंगी।

लालू के बडे बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय को महागठबंधन छपरा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है और इसके लिये पार्टी, महागठबंधन से लेकर परिवार तक में सहमति बन गई है। 

तीन महीने पहले ही लालू परिवार की बहू बनने वाली ऐश्वर्या राय काफी पढी लिखी हैं और बिहार के एक अन्य सियासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा दारोगा प्रसाद राय बिहार के मुख्यमंत्री थे तो पिता चंद्रिका राय भी बिहार सरकार के मंत्री रह चुके हैं। चंद्रिका राय अभी विधायक हैं।

शादी के बाद जब ऐश्वर्या के पति तेजप्रताप यादव से पत्नी की सियासी एंट्री को लेकर सवाल पूछे गये थे तो उन्होंने इसे नकार दिया था। लेकिन हाल के दिनों में बदले हालात के बाद उनकी राजनीति में प्रवेश तय मानी जा रही है। इससे पहले लालू परिवार में उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी जहां विधान पार्षद हैं वहीं दोनों बेटे विधायक और बडी बेटी राज्यसभा में सांसद हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?