लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता पर लालू यादव की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी, मीरा कुमार ने की आलोचना

By भाषा | Updated: October 26, 2021 00:36 IST

Open in App

पटना, 25 अक्टूबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीरा कुमार ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सोमवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे पूरे दलित समुदाय के आत्मसम्मान को चोट पहुंची है।

यादव ने गत रविवार को दास का मजाक उड़ाने संबंधी बयान दिया था। दास दलित नेता हैं और कांग्रेस के बिहार प्रभारी हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा राज्य में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस से सलाह मशविरा किए बिना उम्मीदवार उतारने के बाद से दास राजद अध्यक्ष लालू को निशाना बनाते रहे हैं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “एक सम्मानित नेता ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे बिहार और देश के दलित समुदाय के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। यह एससी/एसटी कानून के तहत अपराध है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध यादव के बयान से राजद की मानसिकता का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए