लाइव न्यूज़ :

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव को बेटी रोहिणी एयरपोर्ट लेने पहुंची, ट्विटर पर दिल को छू लेने वाला किया वीडियो पोस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2022 15:39 IST

रोहिणी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, राजद नेता व्हीलचेयर पर बैठे हैं और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ हवाई अड्डे पर आते दिखाई दे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपिता को लेने एयरपोर्ट पहुंची रोहिणी आचार्य ने सबसे पहले अपने पिता लालू यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लियावीडियो में, राजद नेता व्हीलचेयर पर बैठे हैं और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ हवाई अड्डे पर आते दिखाई दे रहे हैं

सिंगापुर: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट (गुर्दा प्रत्यारोपण) के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं, जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी रहती हैं। रविवार को रोहिणी ने अपने पिता एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पिता को लेने एयरपोर्ट पहुंची रोहिणी आचार्य ने सबसे पहले अपने पिता लालू यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

अपने पिता का स्वागत करते हुए रोहिणी ट्विटर पर एक वीडियो के साथ दिल को छू लेने वाला नोट पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "खुशी का हर लम्हा होता है पास, पिता का साया जो होता है साथ, हर मुसीबत से लड़ना हमें है सिखाया। गरीब, वंचित, शोषित समाज को जिन्होंने अधिकार है दिलाया।" रोहिणी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, राजद नेता व्हीलचेयर पर बैठे हैं और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ हवाई अड्डे पर आते दिखाई दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं और वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान करेंगी। रोहिणी की किडनी लगाने को लेकर डॉक्टरों ने भी तमाम जांच के बाद अपनी स्वीकृति दे दी है। पिता को किडनी डोनेट करने को लेकर रोहिणी आचार्य ने कहा था कि अपने माता-पिता की मदद करना उनका "सौभाग्य" है। "मेरी माँ और पिता मेरे लिए भगवान की तरह हैं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं।"

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पिछले कुछ समय से इलाज चल रहा है। 74 वर्षीय राजद नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काटने के दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हुए। हाल ही में डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीसिंगापुरबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया