लाइव न्यूज़ :

राजद की रजत जयंती का अगले हफ्ते उद्घाटन लालू यादव करेंगे:तेजस्वी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:55 IST

Open in App

पटना, 29 जून राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अगले हफ्ते पार्टी के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। लालू के छोटे पुत्र और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा की और कहा कि उनके पिता अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ऑनलाइन माध्यम से राजद की रजत जयंती का उद्घाटन करेंगे।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पटना में आयोजित राजद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के कार्यकर्ताओं को पांच जुलाई को लालू जी के साथ फिर से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जब वह हमारे रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। हमें अपने उद्घाटन समारोह को मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम तक सीमित रखना होगा क्योंकि बिहार सरकार किसी भी राजनीतिक समारोह की अनुमति नहीं दे रही है।’’

चारा घोटाला के कई मामलों में सजा काट रहे लालू कुछ महीने पहले झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से छूटे थे और बीमार राजद सुप्रीमो तब से नई दिल्ली में अपनी बडी पुत्री और सांसद मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं।

इससे पूर्व पार्टी की जिला इकाई के प्रमुखों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि क्या यह महज संयोग था कि बिहार में उसी समय के आसपास लॉकडाउन की घोषणा की गई, जब लालू जी को रिहा किया गया था। हमें अपने नेता के हमारे बीच न होने पर किसी भी हाल में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। हम राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमें छल से सत्ता से वंचित किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास जो भी अवसर है हम उसका अधिकतम लाभ उठाएं। पांच जुलाई को हर चौक-चौराहे पर लालू यादव की तस्वीर वाले पार्टी के पोस्टर लगाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस