लाइव न्यूज़ :

जेल में रहते राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही करेंगे लोकसभा टिकट का बंटवारा, संसदीय दल की बैठक में किया गया अधिकृत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2019 22:25 IST

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर हुई राजद के संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम फैसलों के लिए अधिकृत कर दिया. 

Open in App

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची जेल सह अस्पताल में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव हीं राजद उम्मीदवारों का नाम तय करेंगे. यह फैसला राजद संसदीय दल की हुई बैठक में लिया गया है. लोकसभा चुनाव को लेकर पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर हुई राजद के संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम फैसलों के लिए अधिकृत कर दिया. 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजद प्रमुख ही लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का चयन और प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएंगे. राबडी देवी के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख नेता, विधायक और विधान पार्षद चुनाव को लेकर मंथन किया गया. बैठक में प्रत्याशियों को जिताने के लिए नेताओं को सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

मनोज झा ने रखा होली नहीं मनाने का प्रस्ताव 

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि बैठक में राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर होली नहीं मनाने का प्रस्ताव रखा. इस पर भी बैठक में शामिल लोगों ने सहमति जताई. इसके बाद पुलवामा आतंकी हमले को लेकर राजद ने होली नहीं मनाने का फैसला किया है. ऐसे में राबडी देवी के आवास पर होली में सन्नाटा पसरा रहेगा. यहां बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद राबडी देवी आवास पर त्योहार मनाये गये, लेकिन तेज प्रताप यादव के ऐश्वर्या से विवाद के बाद राबडी देवी आवास पर त्योहार नहीं मनाये जा रहे हैं. 

लालू प्रसाद ही करेंगे टिकट का बंटवारा 

बैठक में शामिल होने के बाद राजद महासचिव आलोक मेहता ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते टिकट का बंटवारा भी लालू प्रसाद यादव ही करेंगे. मेहता ने आगे कहा कि हमें न्यायालय पर पूरी आस्था है. लालू यादव को जल्द ही जमानत मिलेगी और वह जेल से बाहर आयेंगे. आलोक मेहता ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर फंसे पेंच से इनकार करते हुए कहा कि कही कोई पेंच नहीं फंसा है. गठबंधन में शामिल तमाम लोग बहुत जल्द ही बैठ कर सीट बंटवारे पर चर्चा कर लेंगे.

वहीं, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनके ससुर चंद्रिका राय के बीच की दूरी बैठक में भी देखने को मिली. बैठक में लालू प्रसाद यादव के समधि व बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय उपस्थित थे. उन्होंने बैठक में भाग लिया, जबकि तेज प्रताप यादव ने बैठक से दूरी बना कर रखी थी.  

टॅग्स :महागठबंधनआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया