लाइव न्यूज़ :

नया साल जेल में ही मनाएंगे लालू यादव, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी 20 जनवरी तक के लिए टली

By भाषा | Updated: December 2, 2019 19:57 IST

लालू वर्तमान में रांची के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। शिकायतकर्ता और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्र द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में गत 18 नवंबर को लालू के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने बिरसा मुंडा जेल अधिकारियों से इस मामले में लालू को दो दिसंबर को पेश करने को कहा था।विशेष अदालत के न्यायाधीश राजीव नयन ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी निर्धारित की है।

पटना की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ मानहानि के एक मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी अब 20 जनवरी तक के लिए टाल दी है।

लालू वर्तमान में रांची के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। शिकायतकर्ता और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्र द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में गत 18 नवंबर को लालू के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया गया था।

अदालत ने बिरसा मुंडा जेल अधिकारियों से इस मामले में लालू को दो दिसंबर को पेश करने को कहा था। विशेष अदालत के न्यायाधीश राजीव नयन ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी निर्धारित की है।

बिहार के भागलपुर जिले में 2017 में आयोजित एक रैली में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने करोड़ों रुपये के बिहार के सृजन घोटाला मामले में उदय कांत मिश्र का नाम सार्वजनिक रूप से लेते हुए नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि जब भी वह भागलपुर आते थे, सर्किट हाउस में रहने की सुविधा होने के बावजूद नियमित रूप से मिश्र के घर जाया करते थे।

पिता-पुत्र की उक्त टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए मिश्र ने बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए दोनों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा था। लेकिन बाद में उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ न जाने का निर्णय लेते हुए लालू के खिलाफ उक्त याचिका दर्ज करायी थी। 

टॅग्स :बिहारझारखंडतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया