लाइव न्यूज़ :

लालू यादव किडनी के इलाज के लिए जाना चाहते हैं सिंगापुर, अदालत में लगाई अर्जी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2022 17:30 IST

राजद प्रमुख लालू यादव किडनी के इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट के पास जमा अपने पासपोर्ट को हासिल करने के लिए रांची के सीबीआई कोर्ट में आवेदन किया है, जिस पर दस जून को सुनवाई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी के बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैंअपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए लालू यादव ने रांची की सीबीआई कोर्ट में अर्जी दी हैचारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट हाईकोर्ट के आदेश से जमा है

रांची: चारा घोटाले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी के बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत है जो कि रांची की सीबीआई कोर्ट में जमा है।

उन्होंने इलाज के लिए विदेश जाने के लिए पासपोर्ट पाने के लिए रांची के सीबीआई कोर्ट में आज आवेदन दिया है। कोर्ट लालू यादव के इस आवेदन पर दस जून को सुनवाई करेगा।

सूत्रों के अनुसार किडनी ट्रांसप्‍लांटेशन को लेकर लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में चिकित्‍सकों से विमर्श करेंगे। चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट हाईकोर्ट के आदेश से जमा है।

हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के मामले में उन्हें जमानत प्रदान करते हुए पासपोर्ट जमा करने और विदेश जाने के पूर्व अदालत से अनुमति लेने की शर्त लगाई है।

बताया जाता है कि सीबीआइ कोर्ट में उनकी अर्जी पर 10 जून को सुनवाइ हो सकती है। लालू प्रसाद यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि कि वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं।

इसका इलाज इस समय रांची और दिल्ली से चल रहा है, लेकिन उन्हें इस मामले में बेहतर इलाज बेहद जरूरी है। इसके लिए वह सिंगापुर जाना चाहते हैं।

इसलिए उनका पासपोर्ट शीघ्र रिलीज किया जाए। लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के पांच मामलों में सजा सुनाई गई है. सभी मामलों में वह फिलहाल जमानत पर हैं।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव किडनी समेत कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। क्रि‍एटनीन लेवल काफी बढ़ा होने और किडनी के ठीक तरह से काम नहीं करने को लेकर किडनी ट्रांसप्‍लांटेशन की चर्चा हो रही है।

सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व लालू की मुलाकात भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य आरके सिन्‍हा से हुई थी। आरके सिन्‍हा ने बताया कि उन्‍होंने अपना किडनी ट्रांसप्‍लांट सिंगापुर में ही कराया है। उन्‍होंने लालू यादव को पूरी जानकारी दी थी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारRanchiसीबीआईआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां