लाइव न्यूज़ :

CAB पर घमासान के बीच लालू यादव ने लिखा- आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार ज़िंदा है!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2019 19:19 IST

वीडियो में लालू प्रसाद बीजेपी और आरएसएस को घेरते नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि जान दे देना लेकिन मुस्लिमों की हिफाजत करना।

Open in App
ठळक मुद्देकैब पर देशभर में मचे विवाद के बीच लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट किया है। जदयू के स्टैंड को लेकर पार्टी के भीतर अल्पसंख्यक नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है

नागरिकता संशोधन विधेयक और एनआरसी पर देशभर में मचे विवाद के बीच लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक शेर लिखते हुए कहा कि आप लोग मायूस मत होना, अभी बीमार जिंदा है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नागरिकता संशोधन विधेयक के संसद में पारित हो जाने के बाद बिहार में इसे लेकर सियासत जारी है। जहां जदयू नेता प्रशांत किशोर इसे लेकर अपनी ही पार्टी के स्टैंड के खिलाफ आर-पार की लडाई के मूड में हैं। जदयू के स्टैंड को लेकर पार्टी के भीतर अल्पसंख्यक नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है तो वहीं अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इसे लेकर शायराना अंदाज में इमोशनल ट्वीट किया है।

लालू प्रसाद यादव ने अपना एक पुराना वीडिया ट्वीट करते हुए लिखा-

अभी आँखों की शमाएं जल रही हैं उसूल जिंदा हैआप लोग मायूस मत होना अभी बीमार ज़िंदा है,हजारों जख्म खाकर भी मैं दुश्मन के मुक़ाबिल हूँखुदा का शुक्र अब तक दिल-ए-खुद्दार जिंदा है।

वीडियो में लालू प्रसाद बीजेपी और आरएसएस को घेरते नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि जान दे देना लेकिन मुस्लिमों की हिफाजत करना। वो कहते दिख रहे हैं कि मुस्लिमों को इस देश से कोई बाहर नहीं कर सकता। लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले में जेल में सजा काट रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?