लालू यादव ने राहुल गांधी के मांग का किया समर्थन, कहा- गौतम अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2024 19:16 IST2024-11-22T19:16:38+5:302024-11-22T19:16:47+5:30

अमेरिकी अभियोजकों ने भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी और अडानी समूह पर सौर ऊर्जा टेंडर हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है।

Lalu Yadav supported Rahul Gandhi's demand, said- Gautam Adani should be arrested | लालू यादव ने राहुल गांधी के मांग का किया समर्थन, कहा- गौतम अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

लालू यादव ने राहुल गांधी के मांग का किया समर्थन, कहा- गौतम अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह सही कह रहे हैं। वारंट जारी हुआ है तो पहले अडानी को गिरफ्तार करना चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि यह स्पष्ट हो गया है कि अडानी ने अमेरिका और भारत के कानूनों का उल्लंघन किया है। भाजपा ने इस मामले पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हमले की आलोचना की।

दरअसल, अमेरिकी अभियोजकों ने भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी और अडानी समूह पर सौर ऊर्जा टेंडर हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अडाणी पर आरोप लगाया गया है कि रिश्वत की जानकारी अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई। 

इसके बाद लालू यादव ने कहा कि वारंट जारी हुआ है तो अडानी को गिरफ्तार करो। 21 नवंबर को विपक्षी दलों ने अडानी समूह की कंपनी पर कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की जेपीसी जांच की मांग की थी और इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला भी किया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मामले पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। 

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हमले की आलोचना की। कांग्रेस लगातार अनैतिक व्यावसायिक प्रथाओं पर आपत्ति जताती रही है। उन्होंने आरोप लगाया मोदी सरकार की नीति कुछ लोगों को अमीर बनाने की है। इसके जरिए चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। 

अमेरिका की एक अदालत में गौतम अदाणी और उनके भतीजे समेत कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। हालांकि, अदाणी समूह ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए, इन्हें निराधार बताया है। जानकारों के अनुसार यह मामला अमेरिका में चल रहा है। ऐसे में अदाणी की भारत में सीधे गिरफ्तारी संभव नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि के नियमों के अनुसार गिरफ्तारी हो सकती है।

Web Title: Lalu Yadav supported Rahul Gandhi's demand, said- Gautam Adani should be arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे