लाइव न्यूज़ :

वे मूर्ख हैं जो ये बात फैलाते हैं, तेजस्वी को RJD अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर बोले लालू यादव

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 10:56 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद अगले सप्ताह यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजद अध्यक्ष पद छोड़ने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि ऐसी बात करनेवाले मूर्ख हैंबीते दिनों ये खबर आई कि लालू यादव पार्टी अध्यक्ष पद की बागडोर बेटे तेजस्वी यादव को सौंप देंगेबिहार की पूर्व सीएम व लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भी इन अटकलों को खारिज कर दिया है

पटनाः दिल और गुर्दे सहित कई बीमारियों से जूझ रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें मीडिया में लगातार लगाई जा रही हैं। कहा गया कि लालू यादव पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर इसकी बागडोर अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हाथों सौंप देंगे। लेकिन इस बीच लालू प्रसाद यादव ने खुद सामने से इन बातों से साफ इनकार कर दिया।

लालू प्रसाद यादव ने इस बाबत पूछे गए सवाल पर काफी नाराजगी जताई।  तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि वो मूर्ख लोग हैं जो ​ये बात फैलाते हैं। राजद अध्यक्ष ने कहा कि आगे क्या होगा ये पता चल जाएगा।

इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद अगले सप्ताह यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। राबड़ी देवी से मीडिया के एक हिस्से में आईं उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि क्या प्रसाद अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप सकते हैं।

पत्रकारों के सवालों पर राबड़ी ने कहा ‘‘झूठी खबरें चलाई जा रही हैं।’’ प्रसाद, आजकल ज्यादातर समय राष्ट्रीय राजधानी में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सकीय देखरेख में बिताते हैं। उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है। खराब स्वास्थ्य के कारण तथा चारा घोटाला के एक और मामले में फिर से जेल की सजा होने की स्थिति में प्रसाद के राजद अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें लग रही हैं।

रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत डोरंडा कोषागार से गबन मामले में इस महीने फैसला सुनाने वाली है। प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अटकलों को खारिज किया। राजद विधायक तेजप्रताप ने कहा, ‘‘वह (लालू) राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे।’’ तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और 2020 के विधानसभा चुनावों में राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया