राजद प्रमुख लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील, जानें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने क्या कहा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2023 17:44 IST2023-08-25T17:42:53+5:302023-08-25T17:44:42+5:30

Lalu Yadav: राजद प्रमुख लालू यादव की बेल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। किडनी टांसप्लांट हुआ है और वे बीमार हैं।

Lalu Yadav Playing Badminton After Bail On Medical Grounds CBI To Supreme Court  State President Jagdanand Singh said watch video | राजद प्रमुख लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील, जानें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने क्या कहा, देखें वीडियो

file photo

Highlightsलालू को कैसे बीमार रखा जाए और जेल में कैसे बंद किया जाए।लालू की तबीयत ठीक है तो इससे लोगों को क्यों परेशानी हो रही है? इंडिया के लोग एक साथ एक बैनर तले आए तो भाजपा के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई।

Lalu Yadav: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जमानत को रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई ने कोर्ट में दलील दिया है कि लालू पूरी तरह से ठीक हैं और बैडमिंटन खेलते हैं। जिसपर लालू के वकील ने कोर्ट को बताया कि हाल में उनका किडनी टांसप्लांट हुआ है और वे बीमार हैं। इसी बीच लालू की बेल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर लालू की तबीयत ठीक है तो इससे लोगों को क्यों परेशानी हो रही है? उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के कहने पर लालू बैडमिंटन खेल रहे हैं। भाजपा सिर्फ यही चाहती है कि लालू को कैसे बीमार रखा जाए और जेल में कैसे बंद किया जाए।

भाजपा लालू को बिहार की जनता से दूर रखना चाहती है। लेकिन भाजपा लाख कोशिश कर ले कोई फर्क पड़ने वाला नही है। वहीं "इंडिया" गठबंधन को लेकर जगदानंद ने कहा कि "इंडिया" को खंडित कौन करना चाह रहा है सबको पता है। जब इंडिया के लोग एक साथ एक बैनर तले आए तो भाजपा के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई।

वहीं भाजपा के द्वारा यह कहे जाने पर कि लालू को फंसाने वाले नीतीश और उनकी पार्टी के लोग हैं, इसपर जगदानंद ने कहा कि लालू को किसने फंसाया और किसने नहीं फसाया सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि लालू यादव जब निर्दोष हैं तो भाजपा के नेता सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उनको परेशान क्यों कर रहे हैं?

Web Title: Lalu Yadav Playing Badminton After Bail On Medical Grounds CBI To Supreme Court  State President Jagdanand Singh said watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे