लाइव न्यूज़ :

रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब आई ये समस्या

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2019 15:45 IST

पेईंग वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पानी नहीं आने से सुबह से ही लालू प्रसाद यादव परेशान रहते हैं. उनके सेवादार बाल्टी से पानी लाकर दे रहे हैं. लालू के कमरे को छोड़ बाकी सभी कमरे में पानी आ रहा है. वहीं, रिम्स निदेशक ने पानी नहीं आने के पीछे का कारण पेयजल विभाग को माना है. 

Open in App

चारा घोटाले में सजायाफ्ता व रिम्स में इलाजरत राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम हीं नही ले रही हैं. कभी उनके कमरे के एसी नहीं चलने से बेचैनी हुई थी तो अब उनके वार्ड में तीन दिनों से पानी नहीं आने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पानी नहीं आने की शिकायत कई बार प्रबंधन से की गई है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है. 

पेईंग वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पानी नहीं आने से सुबह से ही लालू प्रसाद यादव परेशान रहते हैं. उनके सेवादार बाल्टी से पानी लाकर दे रहे हैं. लालू के कमरे को छोड़ बाकी सभी कमरे में पानी आ रहा है. वहीं, रिम्स निदेशक ने पानी नहीं आने के पीछे का कारण पेयजल विभाग को माना है. 

उन्होंने कहा कि पानी नहीं आ रहा है, इसे लेकर प्रबंधन क्या कर सकता है? इसकी जानकारी भी प्रबंधन के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इसकी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे. लालू प्रसाद यादव के सेवादार बताते हैं कि सबसे ज्यादा परेशानी तो रात में होती है, जब बाथरूम में भी पानी नहीं होता है.  

इधर, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने रिम्स की व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि न सिर्फ लालू प्रसाद यादव बल्कि हर मरीज के लिए समुचित पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. इसे लेकर पार्टी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर रिम्स प्रबंधन से बात भी की थी. लेकिन प्रबंधन का कहना है कि पानी की जिम्मेवारी पीएचईडी विभाग की है. इसके बाद प्रबंधन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. 

यहां बता दें कि कुछ दिनों पहले करीब तीन घंटे तक लालू के कमरे का एसी बंद होने से उन्हें तेज गर्मी लगने लगी और उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की. इसके बाद डॉक्टर्स ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और एसी चलवाया. इसके बाद लालू को राहत मिली. 

वहीं, लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि पेइंग वार्ड में सुबह 6 से 9 बजे तक लाइट नहीं थी. लालू का कमरा हमेशा बंद रहता है, उसकी खिड़की भी नहीं खुलती हैं. बिजली कटने की वजह से एसी बंद हो गया. लालू नींद से उठे और कहा- उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसके बाद डॉक्टर उनके पास पहुंचे. लापरवाही ये हुई कि जनरेटर रहने के बाद भी पेइंग वार्ड से उसका कनेक्शन नहीं किया था. इससे अन्य मेडिकल इक्विपमेंट भी नहीं चल पाए.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल