लाइव न्यूज़ :

रिम्स में सुविधाओं का दुरुपयोग के मामले में लालू के खिलाफ चार दिसंबर को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:23 IST

Open in App

रांची, 27 नवंबर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद नेता लालू प्रसाद यादव द्वारा रिम्स में इलाज के दौरान प्राप्त सुविधाओं का कथित रूप से दुरुपयोग करने के मामले पर झारखंड उच्च न्यायालय चार दिसंबर को सुनवाई करेगा।

झारखंड उच्च न्यायालय में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान इसका विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि उन्होंने रिम्स में अपने इलाज के दौरान सुविधाओं का बहुत दुरुपयोग किया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी की दलील पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में सुनवाई चार दिसंबर को होगी।

इससे पहले अदालत के छह नवंबर के आदेश पर झारखंड के जेल महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा जेल अधीक्षक ने न्यायिक हिरासत के दौरान लालू से मिलने वालों के बारे में स्पष्टीकरण के साथ अपना जवाब पिछले सप्ताह दाखिल कर दिया था। अदालत ने आज इसी पर संज्ञान लिया।

अदालत ने सुविधाओं के दुरुपयोग के मामले में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए उससे चार दिसंबर से पहले अधिवक्ता की नियुक्ति करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह