लाइव न्यूज़ :

लालू ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कांग्रेस की निंदा की और एक सहयोगी के रूप में पार्टी की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए हैरानी जताई कि क्या उनकी पार्टी को विधानसभा की एक सीट राष्ट्रीय पार्टी के लिये छोड़ देनी चाहिए ताकि कांग्रेस वहां से अपनी जमानत भी गंवा सके। राज्य में इस सीट के लिए उपचुनाव होने वाला है।

लालू से जब पूछा गया कि विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में उनकी पार्टी राष्ट्रीय दल को एक सीट नहीं दे रही है तो ऐसे में क्या इसे एक तरह से गठबंधन में टूट के तौर पर देखा जाए, उन्होंने पलटकर पूछा, “क्या होता है कांग्रेस का गठबंधन?”

उन्होंने कहा, “क्या हमें एक सीट (कांग्रेस को) हारने के लिए देनी चाहिए? जिससे वह अपनी जमानत भी गंवा सके?”

उन्होंने कांग्रेस नेता भक्त चरण दास का भी उपहास किया जो पार्टी के बिहार प्रभारी हैं और राजद पर निशाना साधते रहे हैं।

दास ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस अब राज्य में राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

कुशेश्वर स्थान से अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारने के राजद के फैसले ने कांग्रेस को नाराज कर दिया है। कांग्रेस ने 2020 में इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विधानसभा चुनावों में राजद के बेहतर स्ट्राइक रेट की तुलना में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन ने लालू की पार्टी के नेताओं के एक वर्ग को गठबंधन में राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है।

राजद का मानना है कि कांग्रेस को उसकी वास्तविक क्षमता से ज्यादा संख्या में सीटें दे दी गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन