लाइव न्यूज़ :

लालू ने कांग्रेस के प्रति नरमी के संकेत दिए

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:10 IST

Open in App

पटना, 27 अक्टूबर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को सोनिया गांधी से फोन पर बात करने का दावा करते हुए कांग्रेस के प्रति नरम रुख के संकेत दिए।

तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए राजद उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के वास्ते आज पटना से रवाना होने से पहले लालू ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी से कल बात हुई थी। उन्होंने मेरा हालचाल पूछा। मैंने उनसे कहा कि मैं ठीक हूं।’’

लालू ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (गांधी) यह भी कहा कि आपकी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। बड़ा दल (कांग्रेस) है। मैंने उनसे कहा कि सभी समान विचारधारा वाले दलों को एकत्र करके एक विकल्प (भाजपा का) बनाने के लिए बैठक बुलाएं।’’

बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस सहित अन्य घटक दलों से विमर्श किए बिना राजद द्वारा इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जाने की घोषणा से नाराज कांग्रेस द्वारा भी इन सीटों के लिए अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा किए जाने और इसके बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के इस ऐलान से दोनों दलों में तल्खी बढ़ गई थी कि कांग्रेस अगले आम चुनाव में बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बाद में, लालू ने करीब छह साल बाद तारापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में हुई ‘‘बेईमानी’’ के कारण बहुमत से पीछे रह गया था और अगर वह बाहर होते तो ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं की होती।

उल्लेखनीय है कि लालू राज्य में विधासभा चुनाव के दौरान चारा घोटाले में सजा काट रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गोली मरवाने संबंधी बयान पर कहा, ‘‘मुझे उन्हें मारने की ज़रूरत क्यों है। मैंने कहा है कि मैं उनका विसर्जन (राजनीतिक) पूरा करने आया हूं। वह अपने ही कर्मों के कारण समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने हमें धोखा दिया और भाजपा का साथ दिया जबकि राजद ने उन्हें 2015 में सत्ता में लौटने में मदद की थी। उनका शराबबंदी कानून एक दिखावा है।’’

नीतीश ने लालू के विसर्जन संबंधी बयान पर मंगलवार को कहा था कि ‘‘बेहतर होगा कि वह (लालू) मुझे गोली मरवा दें।’’

पूर्व रेल मंत्री ने देश में मंहगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज लोगों को प्लैटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे जो ‘‘मेरे समय में अकल्पनीय था।’’

लालू कुशेश्वरस्थान में एक रैली के साथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं जो एक आरक्षित सीट है। यह सीट राजद और कांग्रेस के बीच विवाद का कारण बनी।

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुशेश्वरस्थान सीट जदयू से मामूली अंतर से हार गई थी और उसे यह सीट इस उपचुनाव में भी गठबंधन के बीच साझेदारी के तहत फिर से मिलने की उम्मीद थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह