लाइव न्यूज़ :

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को हो गया अर्थराइटिस, चलना-फिरना हो रहा है मुश्किल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2019 19:16 IST

लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना था कि वह देर से सोकर उठते हैं और नाश्ता-भोजन भी देर से करते हैं. इसके चलते उनकी सेहत पर बुरा असर पडता है. लालू यादव को शुगर के साथ-साथ 11 अन्य बीमारियों ने अपनी चपेट में ले रखा है.

Open in App

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अर्थराइटिस से पीड़ित हो गये हैं. इसीलिए उनके लिए अब चलना-फिरना भी मुश्किल हो रहा है. उनके घुटने में दर्द रहता है, इस वजह से वह ठीक से टहल तक नहीं पा रहे हैं. रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने यह जानकारी दी है.

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव अर्थराइटिस से पीड़ित हैं. यद्यपि यहां टहलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, फिर भी हम उन्हें टहलने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्हें कई अन्य बीमारियां हैं. डॉक्टर झा ने कहा कि थोड़ा बहुत वार्ड में ही चल लेते हैं. डॉक्‍टर के अनुसार, लालू यादव अनियंत्रित हृदय गति की समस्या से अभी भी जूझ रहे हैं. डॉक्टर ने लालू यादव की दिनचर्या ठीक नहीं होने की बात कही. 

डॉक्टर का कहना था कि वह देर से सोकर उठते हैं और नाश्ता-भोजन भी देर से करते हैं. इसके चलते उनकी सेहत पर बुरा असर पडता है. लालू यादव को शुगर के साथ-साथ 11 अन्य बीमारियों ने अपनी चपेट में ले रखा है. इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट और किडनी की बीमारियां शामिल हैं. डॉक्टर झा ने कहा कि वह निर्धारित भोजन ले रहे हैं, उनकी तरफ से और कोई विशेष मांग नहीं की गई है.

यहां बता दें कि चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू यादव को तबीयत खराब होने के बाद पिछले साल रांची के होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट कराया गया. 31 अगस्त को उन्हें रिम्स में एक साल हो जाएगा. रिम्स में वह पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में 14 साल जेल की सजा काट रहे हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?