लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद की जमानत याचिका न्यायिक हिरासत की अवधि कम होने के चलते खारिज

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:33 IST

Open in App

रांची, 19 फरवरी झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार गबन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत याचिका शुक्रवार को इस आधार पर खारिज कर दी कि उन्होंने इस मामले में उन्हें मिली सजा की आधी अवधि अभी पूरी नहीं की है।

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने आज लगभग ढाई घंटे तक चली लंबी सुनवाई के बाद लालू प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी।

लालू की ओर से दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्ब्ल ने दावा किया कि लालू ने दुमका कोषागार गबन मामले में मिली सजा की आधी अवधि (42 माह से अधिक) पूरी कर ली है, लिहाजा उन्हें इस मामले में जमानत दी जानी चाहिए।

वहीं, सीबीआई ने इसका विरोध किया और कहा कि लालू ने इस मामले में अब तक सिर्फ 37 माह 19 दिन की सजा पूरी की है, अतः उन्हें अभी जमानत नहीं दी जा सकती।

न्यायालय ने दोनों पक्षों से उनके दावों के संबंध में कागजात मांगे और उनके द्वारा पेश कागजात के आधार पर दुमका मामले में लालू की न्यायिक हिरासत की कुल अवधि चालीस माह मानी और जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

रांची में लालू के स्थानीय अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस मामले में लालू उच्चतम न्यायालय में अपील में नहीं जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लालू को सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार गबन मामले में चौदह वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। इसमें भारतीय दंड संहिता से जुड़ी धाराओं के तहत सात वर्ष की और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अलग से सात साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। लालू की ओर से आधी सजा पूरी करने और बीमारी का हवाला देते हुए झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई गई थी।

लालू को अब तक चारा घोटाले से जुड़े चार विभिन्न मामलों में सजा मिल चुकी है जिनमें से तीन मामलों में उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?