लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2021 22:08 IST

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के शादी के बंधन में बंध गए।

Open in App
ठळक मुद्दे 2015-2017 तक बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में कार्य किया।वाह स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दुल्हन तेजस्वी की स्कूली दोस्त बताई जाती है।

नई दिल्लीः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली में शादी के बंधन में बंध गए। दुल्हन तेजस्वी की स्कूली दोस्त बताई जाती है। शादी तेजस्वी की बहन मीसा भारती के साउथ दिल्ली स्थित फार्महाउस में हुई।

बत्तीस वर्षीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दिल्ली के एक फार्म हाउस में अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव, अपने आठ भाई-बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों तथा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की उपस्थिति में रेचेल आइरिस के साथ आज विवाह किया। रेचेल के संबंध में सिर्फ इतनी जानकारी उपलब्ध है कि वह हरियाणा के एक व्यावसायी की बेटी हैं और यह जोड़ा बचपन से एक-दूसरे को जानता है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली में एक बेहद निजी समारोह में अपने बचपन की दोस्त के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। तेजस्वी के विवाह की खबर मिलते ही पटना स्थित राजद मुख्यालय में बृहस्पतिवार को जमकर जश्न मनाया गया। राजद विधायकों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी की शादी की तस्वीरें साझा करके उन्हें बधाई दी है।

विवाह स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। फार्म हाउस के बाहर कई बाउंसर खड़े देखे गए और मुख्य द्वार में प्रवेश करने से पहले सभी वाहनों के विवरण की जांच की जा रही थी। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी के कहने पर समारोह को कम रखा गया, जिन्होंने 2015-2017 तक बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में कार्य किया।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस खुशी में मिठाई बांटत हुए कहा, ‘‘हमारे नेता ने अपनी शादी में धूमधाम ना करके एक मिसाल कायम की है।’’ पत्रकारों के यह पूछने पर कि आखिरी समय तक शादी के बारे में जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई, सिंह ने कहा, ‘‘जरा सी भनक मिलने पर आप लोगों ने कल तूफान खड़ा कर दिया। सब कुछ बताने पर समारोह में भगदड़ मच जाती।

तेजस्वी निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहते थे।’’ बुधवार को तेजस्वी के सगाई करने की सूचना सार्वजनिक होने के साथ ही राजद में खुशियों की लहर दौड़ गई थी। तेजस्वी लालू-राबड़ी की नौ संतानों में आठवें और विवाह बंधन में बंधने वाले अंतिम हैं। हालांकि जिस सादगी के साथ उन्होंने विवाह किया, वह उनके अन्य भाई-बहनों की धूमधाम से हुई शादियों से बिल्कुल विपरीत था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष के आज दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की उन्हें सूचना प्राप्त हुयी है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

बताया जा रहा है कि लालू परिवार की एक परंपरा को तोड़ने जा रहे हैं, जहां लालू प्रसाद यादव ने अपने सभी सातों बेटियों और बेटे तेजप्रताप की शादी यादव जाति में की है, वहीं तेजस्वी यादव जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं, वह हिन्दू भी नहीं है, बल्कि ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती है। लड़की मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं।

दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में उनका घर है। लालू परिवार ने इसे बेहद गोपनीय रखा है। बेहद नजदीकी लोगों को भी जानकारी नहीं दी गई है। तेजस्‍वी यादव की मां राबड़ी देवी और लालू यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। सूत्रों के अनुसार लालू यादव का परिवार में तेजस्वी यादव की शादी जल्दी इस वजह से भी करना चाहता है क्योंकि लालू की अकसर तबीयत खराब रहती है।

लालू यादव के परिवार में आखिरी शादी तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप की हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही यह रिश्ता टूट की ओर बढ़ गया था। तेजस्वी की शादी का लंबे समय से परिवार को इंतजार रहा है, इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि पिता की जमानत और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही वह शादी करेंगे।

जानकारी अनुसार लड़की के परिवार से तेजस्‍वी यादव का पुराना संबंध है। वे अपनी स्कूल की दोस्त के साथ ही शादी करने जा रहे हैं. दोनों दिल्ली के दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच कई सालों से दोस्ती है। जैसे ही तेजस्वी यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली, दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी, फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गया।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनादिल्लीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे