लाइव न्यूज़ :

पटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2026 19:31 IST

शराबबंदी के नाम पर हो रही 'डायलॉगबाजी' पर निशाना साधते हुए कहा कि जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने बोरिंग रोड के एक रेस्टोरेंट का नाम लेते हुए दावा किया कि वहां ऐसी गतिविधियां आम हैं और लोग मूकदर्शक बने रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में महिलाएं खुलेआम सिगरेट पीती हैं।शराबबंदी पूरी तरह फेल है और हर जगह शराब उपलब्ध है। समाज में नशे का चलन बढ़ रहा है जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं जनतांत्रिक जनता दल(जजद) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बिहार की सामाजिक स्थिति और शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में महिलाएं खुलेआम सिगरेट पीती हैं।

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी पूरी तरह फेल है और हर जगह शराब उपलब्ध है। इसी क्रम में उन्होंने पटना की जीवनशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पटना के बोरिंग रोड में महिलाएं सरेआम सिगरेट पीती हैं। वहां लड़कियां सिगरेट पीती हैं और पुरुष खड़े होकर उनका मुंह देखते रहते हैं। 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि समाज में नशे का चलन बढ़ रहा है जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। उन्होंने शराबबंदी के नाम पर हो रही 'डायलॉगबाजी' पर निशाना साधते हुए कहा कि जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने बोरिंग रोड के एक रेस्टोरेंट का नाम लेते हुए दावा किया कि वहां ऐसी गतिविधियां आम हैं और लोग मूकदर्शक बने रहते हैं।

महिलाओं की आजादी और उनके रहन-सहन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी मिलना अच्छी बात है, लेकिन नशे की लत से दूर रहना चाहिए। नशा जब दिमाग पर चढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विचलित हो जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे शराब हो या सिगरेट, नशे का यह प्रसार बिहार के सामाजिक ढांचे के लिए चिंताजनक है।

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को 'गरीब राज्य' बताए जाने पर तेजप्रताप ने असहमति जताते हुए कहा कि "तेजस्वी हमारे भाई हैं, लेकिन बिहार को गरीब कहना या बाहर जाकर राज्य की बुराई करना गलत बात है। हमारा जन्म यहां हुआ है, बिहार के लोगों का दिल बड़ा है। तेजस्वी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए।"

तेजस्वी के राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्होंने बस इतना कहा कि यह उनके दल का मामला है, वह अब बच्चे नहीं हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के संबंध में तेजप्रताप यादव ने कहा कि निशांत कुमार नए-नए हैं, उन्हें ज्यादा कुछ नहीं आता। राजनीति में उनका अनुभव 'जीरो बटा सन्नाटा' है।"

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि निशांत उम्र में उनसे बड़े हैं, इसलिए वह उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि "देर आए दुरुस्त आए", जैसे उन्हें शुरुआत में अनुभव नहीं था, वैसे ही निशांत भी धीरे-धीरे सीख जाएंगे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या सम्राट चौधरी अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि "अगर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो मैं उनका समर्थन करता हूं।"

वहीं नीतीश कुमार पर परिवारवाद के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को छोड़ अब आगे की बात करनी चाहिए। जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तेजप्रताप ने स्पष्ट किया कि उनकी नई पार्टी (जजद) फिलहाल पंचायत स्तर से काम शुरू करेगी और इस बार चुनाव नहीं लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि "देश की सीमा सुरक्षित होनी चाहिए। बंगाल में जो भी दल घुसपैठियों को रोकेगा और जनता की भलाई करेगा, हम उसका समर्थन करेंगे।" उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि नीतीश कुमार ने अब दिल्ली (केंद्र की राजनीति) जाने का मन बना लिया है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!