लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव की कॉल से गरमाई सियासत, उप मुख्यमंत्री बोले- सीएम हेमंत सोरेन को लिखेंगे पत्र, तिहाड़ जेल भेजने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2020 21:03 IST

लालू ने भाजपा विधायक ललन पासवान को धमकी दी और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में वोट मत करना. कॉल झारखंड से आया तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पर कार्रवाई करें. 

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर फोन करने को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है.भाजपा मामले को लेकर रांची हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वोटिंग के दौरान दबाव बनाया गया.

पटनाः बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रांची से लालू के भाजपा विधायक को कथित तौर पर फोन करने को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है.

इस सियासी बवाल के बाद भाजपा ने उन्हें वापस कोटवार जेल भेजने की मांग कर रही है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने झारखंड सरकार से लालू प्रसाद यादव पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लालू ने भाजपा विधायक ललन पासवान को धमकी दी और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में वोट मत करना. कॉल झारखंड से आया तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पर कार्रवाई करें. 

वहीं, भाजपा मामले को लेकर रांची हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. बिहार भाजपा के अध्यक्ष डा. संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में भाजपा रांची हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. इसबीच तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया कि अगर हेमंत सोरेन की सरकार लालू प्रसाद पर कार्रवाई नहीं करती हैं, तो वह इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगाएंगे.

अगर जरूरत पड़ी तो वह सीबीआई से भी जांच की मांग कर सकते हैं. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वोटिंग के दौरान दबाव बनाया गया. विधानसभा में वोटों की गिनती कर रहे विधानसभा के कर्मी का नोटबुक छिना गया. तेजस्वी यादव जिस तरीके से लोकतंत्र की दुहाई की बात कर रहे थे. लेकिन इतना वह हताश क्यों हैं.

एक तरह वह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरह भाजपा विधायक को कॉल कर लालू प्रसाद धमकी दे रहे हैं. क्या यह सही है? कानून का उल्लंघन करना लालू प्रसाद का रिकॉर्ड रहा है. इसबीच, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लालू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आरोप के बाद मरांडी ने सजायाफ्ता लालू को मिल रही सुविधाओं पर भी सवाल उठाया है. राज्य में व्यवस्था पर तंज कसते हुए उन्होंने लालू को राजकीय अतिथि के रूप में पहचान मिलने की बात लिखी है. उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा है कि लालू की इन गतिविधियों से तो आपकी सरकार वाकिफ ही होगी. आपने उन्हें ‘राजकीय अतिथि’ की तरह रखा हुआ है. अब वे उस तथाकथित ‘जेल’ से सरकार बनाने-गिराने का खेल खेलने में लग गए हैं. नैतिकता बची हो तो उनपर कार्रवाई कराइए. 

उधर, भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने लालू को तुरंत ही तिहाड़ जेल भेजने की मांग करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग कर दी है. मामले में भागलपुर की पीरपैंती सीट से चुनकर आए ललन पासवान ने ऑडियो के आधार पर दावा किया कि लालू यादव ने उन्‍हें फोन कर मंत्री पद का ऑफर देते हुए सरकार गिराने की बात कही. हालांकि उन्‍होंने यह ऑफर ठुकरा दिया. ललन पासवान के अनुसार संयोग से उन्‍हें लालू यादव का फोन तब आया जब वह पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर बैठे थे. भाजपा विधायक ने कहा कि फोन के बारे में उन्‍होंने पार्टी के बडे नेताओं को जानकारी दे दी है. 

टॅग्स :बिहारझारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंडहेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित