लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा- कोरोना का वैक्सीन हर जगह मुफ्त होना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2021 18:53 IST

लालू प्रसाद यादव जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद अभी नई दिल्ली स्थित बडी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के आवास पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेल से निकलने के बाद लालू यादव एक बार फिर सक्रीय नजर आ रहे हैं।लालू यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिये करने में जुट गये हैं।लालू यादव ने कहा कि वैक्सीन की राज्य और केंद्र की क़ीमत अलग-अलग नहीं होना चाहिए।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से बिहार की राजनीति में सक्रीय हो रहे हैं। रविवार को राजद विधायकों और अन्य नेताओं से वर्चुअल मीटिंग में रू-ब-रू होने के बाद आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशवासियों के लिए कोरोना के मुफ्त टीकाकरण करने की आग्रह किया है। 

उन्होंने अपने ट्विटर के जरिये लोगों के हित में यह आग्रह करते हुए लिखा है कि, “1996-97 में जब हम समाजवादियों की देश में जनता दल की सरकार थी जिसका मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था, हमने पोलियो टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर तंज कसते हुए लिखा है कि उस वक्त आज जैसी सुविधा, जागरुकता भी नहीं थी फिर भी 07/12/96 को 11.74 करोड और 18/01/97 को 12.73 करोड शिशुओं को पोलियो का टीका दिया गया था। 

उस दौर में वैक्सीन के प्रति लोगों मे हिचकिचाहट व भ्रांतियां थी। लेकिन संयुक्त मोर्चा सरकार ने दृढ निश्चय किया था कि पोलियो को जड से खत्म कर आने वाली नस्लों को इससे मुक्ति दिलायेंगे। आज दुःख होता है तथाकथित विश्वगुरु सरकार अपने नागरिकों को पैसे लेकर भी टीका उपलब्ध नहीं करा पा रही है।” उन्होंने आगे लिखा है कि "मैं प्रधानमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि इस जानलेवा महामारी में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पूरे देशवासियों को निःशुल्क टीका देने का ऐलान करें। राज्य और केंद्र की क़ीमत अलग-अलग नहीं होना चाहिए। ये केंद्र की ज़िम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक का समुचित टीकाकरण मुफ्त में हो।" 

रविवार को करीब साढे तीन साल बाद लालू अपनी पार्टी के नेताओं से वर्चअल संवाद के सहारे मुखातिब तो हुए पर स्वास्थ्य कारणों से करीब तीन मिनट ही बोल पाए। यह पहला मौका है, जब लालू यादव ने जेल से निकलने के पहली बार नरेंद्र मोदी को कुछ कहा है। इससे पहले चुनावी जनसभाओं में या सोशल मीडिया के माध्यम से लालू को मोदी को निशाना बनाते देखा गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनालालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया