लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइंस वीक में 'रोमांटिक' हुए लालू यादव, CM नीतीश से कहा- फिर तेरी कहानी याद आई और तेरे दर पर सनम चले आए

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2020 19:21 IST

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया था. लोकार्पण के बाद नीतीश ने उनकी प्रतिमा के आगे शीष नवाया था. लालू ने इसी तस्वीर को शेयर कर नीतीश कुमार को अपने निशाने पर लिया है.

Open in App

बिहार में एक तरफ जहां राजद-जदयू के बीच पोस्टर वार छिड़ा हुआ है, जिसमें मुख्य भूमिका में लालू-नीतीश हैं, तो दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने वैलेंटाइन्स वीक में रोमांटिक नजर आए. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक गाना साझा करते हुए मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है. मुख्यमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने साल 1993 में आयी बॉलीवुड फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' का गीत 'तेरे दर पर सनम चले आए...' लिखा है. 

बता दें कि इस चर्चित गाने को कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है. लालू ने साल 1993 में आई फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई के मशहूर गीत, तेरे दर पर सनम चले आये तू ना आया तो हम चले आये... इस गाने की कुछ पंक्तियों को अपने हिसाब से बदलकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. इस गाने के साथ उन्होंने नीतीश कुमार की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

लालू ने अपने ट्वीट में लिखा है, तेरे दर पर सनम चले आये तू ना आया तो हम चले आये. बिन तेरे कोई आस भी ना रही इतने तरसे के प्यास बुझने से रही. इस से पहले कि हम पे हंसती रात बन के नागिन जो हम को डसती रात. ले के संघमुक्त भारत का भरम चले आये, ले के अपना भरम स्वयं चले आये. तेरे दर पर सनम चले आये तू ना आया तो हम चले आये...

दरअसल, मंगलवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया था. लोकार्पण के बाद नीतीश ने उनकी प्रतिमा के आगे शीष नवाया था. लालू ने इसी तस्वीर को शेयर कर नीतीश कुमार को अपने निशाने पर लिया है. इस तस्वीर को लालू यादव ने ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए तंज कसा है. लालू ने ट्वीट में गाने के बोल की बीच-बीच की पंक्तियां ली है. साथ ही बीच की दो पंक्तियों में तंज कसा है. लिखा है 'ले के संघमुक्त भारत का भरम चले आये, ले के अपना भरम स्वयं चले आये.' इससे पहले लालू ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी थी.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं