लालू ने जज से लगाई गुहार, कहा- रहम कीजिए, होली मनानी है
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 16, 2018 15:34 IST2018-02-16T15:31:32+5:302018-02-16T15:34:33+5:30
चारा घोटाले में झारखंड के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अब रंगों के त्योहार की याद सताने लगी है।

लालू ने जज से लगाई गुहार, कहा- रहम कीजिए, होली मनानी है
नई दिल्ली, 16 फरवरी: चारा घोटाले में झारखंड के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अब रंगों के त्योहार की याद सताने लगी है। लालू हमेशा से ही होली के रंगों में सराबोर रहते हैं ऐसे में इस बार जेल की हवा खा रहे लालू की होली वहीं होगी।
इससे पहले जेल में लालू को मकर संक्रांति पर दही चूड़े की याद सता चुकी है। हाल ही में कोर्ट मे सुनावाई के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई जज से गुहार लगाई और कहा कि सर होली से पहले सुनवाई कर दीजिए, कम से कम हमलोग होली तो मना पाएंगे। जज शिवपाल सिंह ने लालू को आश्वासन दिया किय जल्द ही उनके केस की सुनवाई होगी।
उन्होंने होली को अपने लोगों के बीच बनाने के लिए कोर्ट से शीघ्र निर्णय का अनुरोध किया है। कोर्ट में लालू ने कहा, होली के पहले जजमेंट कर दीजिए सर, कम से कम हम लोग होली तो मना लेंगे। जज ने कहा कि जल्द ही फैसला होगा। आपसे गलती यह हुई है कि आप अच्छे-अच्छे अफसर नहीं रखते थे। लालू ने यहां जज के सामने खुलकर अपनी बातें रखीं।