बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, सुषमा स्वराज जी के निधन पर गहरा दुःख हुआ। एक प्रभावी संचालक, सांसद और नेता जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
जब संसद में हुईं लालू-सुषमा के बीच नोक-झोंक
लालू प्रसाद यादव ने संसद में सुषमा स्वराज को संबोधित करते हुए कहा, "आपको मैं बड़ी बहन मानता हूं। इसे अनादर मत समझिएगा। मुझे आपको देख कर एक शेर याद आ रहा है, मोहब्बत में तुम्हें आंसू बहाने नहीं आता, बनारस में आकर तुम्हें पान खाने नहीं आता।"
इसके जवाब में सुषमा स्वराज ने कहा, मैं उनके भाषण का जवाब उनके जुगाड़ु शेर के जरिए दे दूं तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि उनको भाषा वही समझ में आती है। स्वराज ने कहा कि मैं आपके ही तर्ज पढ़ एक शेर पढ़ देती हूं। उन्होंने लालू को संबोधित करते हुए कहा, आपको गांठें खोलना नहीं आता, मसखरी के अलावा कुछ बोलना नहीं आता।