लालू की टीम से शहाबुद्दीन को मिला बाहर का रास्ता , राबड़ी बनीं उपाध्यक्ष-देखें पूरी लिस्‍ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 21:35 IST2018-02-07T21:34:48+5:302018-02-07T21:35:15+5:30

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटोले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, परंतु पार्टी का कोई भी फैसला लेने से वह नहीं चूक रहे हैं। 

lalu prasad yadav new team: mohammad shahabuddin out from rjd new team but wife hina khan taking place | लालू की टीम से शहाबुद्दीन को मिला बाहर का रास्ता , राबड़ी बनीं उपाध्यक्ष-देखें पूरी लिस्‍ट

लालू की टीम से शहाबुद्दीन को मिला बाहर का रास्ता , राबड़ी बनीं उपाध्यक्ष-देखें पूरी लिस्‍ट

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटोले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, परंतु पार्टी का कोई भी फैसला लेने से वह नहीं चूक रहे हैं। चुनावी मोड में दिख रहे राजद ने बुधवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया है। 83 सदस्यीय टीम में बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को आउट करके उनकी पत्नी को हिना शहाब को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 

इसके अलावा लालू ने अपने परिवार के चार सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया है।  पार्टी के प्रधान महासचिव एस़ एम़ कमर आलम ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। लालू की इस नई टीम में राबड़ी देवी, रघुवंश सिंह और शिवानंद तिवारी समेत पांच लोगों को उपाध्यक्ष और आठ लोगों को महासचिव बनाया गया है, जबकि कमर आलम को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

लालू ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों में अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव तथा पुत्री मीसा भारती सहित राम जेठमलानी, मनोज झा को स्थान दिया है। कोषाध्यक्ष पद से लालू के करीबी एवं राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि गुप्ता को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में टीम में स्थान दिया गया है। चारा घोटाले में रांची जेल में बंद लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रधान महासचिव कमर आलम ने नई टीम का एलान किया। टीम के गठन में वफादारी को प्राथमिकता दी गई है। कमर आलम को प्रधान महासचिव बनाए रखा गया है।

उपाध्यक्ष

रघुवंश प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी, शिवानंद तिवारी, मो. इलियास हुसैन, मंगनी लाल मंडल

प्रधान महासचिव

एसएम कमर आलम

महासचिव

जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, आलोक मेहता, सर्वजीत, भोला यादव, रणविजय सिंह।

सचिव

कुमकुम राय, जर्नादन पासवान (झारखंड), हर्ष वद्र्धन सिंह, संजय कुमार (दिल्ली), सी. अजय नन्दा (केरल), नसीम खान (यूपी), रवींद्र सिंह, मो. इकबाल (महाराष्ट्र), अन्नू चाको (केरल),

कार्यकारिणी सदस्य

जगदानंद सिंह, तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, प्रेमचंद गुप्ता, बुलो मंडल, राम जेठमलानी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, हिना शहाब, एमएए फातिमी, सीताराम यादव, राजनीति प्रसाद, मुनेश्वर चौधरी, रामदेव भंडारी, गौतम सागर राणा, रामविचार राय, शिवचंद्र राम, डॉ. तनवीर हसन, मनोज झा, अब्दुल गफूर, हरिनंदन यादव, चंद्रिका यादव, सुरेश पासवान (झारखंड), आनंद नायडूु (कर्नाटक), अख्तरूल इस्लाम शाहीन, सरदार हरजिंदर सिंह (हरियाणा), उदय कुमार श्रीवास्तव, शंकर चरण त्रिपाठी, हरेश कुमार गुप्ता (जम्मू-कश्मीर), निखाओ लोथा (नागालैंड), जया (तेलंगाना), रामबाबू राय, संजय सिंह यादव, संजय यादव एवं मनोज भुइयां (झारखंड), शमीम एमएस (महाराष्ट्र), रेयाजुल हक राजू, डॉ. फैयाज अहमद, समीर कुमार महासेठ, श्रीनारायण यादव, विजय प्रकाश, अनीता देवी, सुबेदार दास, सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. चंद्रशेखर, मो. अब्दुस सुभान, राजेंद्र राम, समता देवी, एन. मोगानरंगन यादव (चेन्नई), अब्दुल कय्यूम अंसारी, टी. वेणुगोपाल (आंध्र प्रदेश), सरदार जसवीर सिंह (पंजाब), हाफिज मेहरबान खान (मध्यप्रदेश), मो. नवाज आलम. मो. नेमतुल्लाह, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, रामचंद्र सिंह चेरू, एसएम राशिद एवं मो. रेयाज अहमद।

Web Title: lalu prasad yadav new team: mohammad shahabuddin out from rjd new team but wife hina khan taking place

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे