लाइव न्यूज़ :

रांची के होटवार जेल से हटाए जा सकते हैं लालू, अब रहेंगे यहां

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2018 17:10 IST

31 अगस्त को लालू के दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी को लेकर संशय है मगर राबड़ी देवी ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ उस दिन कोर्ट में पेश होंगी।

Open in App

पटना, 26 अगस्त: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची के होटवार जेल के बदले रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में रखा जा सकता है? सूत्रों की अगर मानें तो 30 अगस्त की दोपहर में लालू पटना से रांची के लिए रवाना होंगे और झारखंड हाई कोर्ट के आदेशानुसार रांची के विशेष अदालत में सरेंडर करेंगे।

सूत्रों की अगर मानें तो झारखंड सरकार लालू के स्वास्थ्य को लेकर कोई रिस्क नही लेना चाहती है। इस कारण लालू के द्वारा संभावित आत्मसमर्पण को देखते हुए फिर से रांची के रिम्स में रखे जाने की तैयारी की जाने लगी है। हालांकि इसके पहले भी लालू यादव रांची के रिम्स में रहकर अपना इलाज करवा चुके हैं। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया था। उसके बाद मेडिकल के नाम पर मिले औपबंधिक जामनत से पहले भी वह रिम्स में हीं थे, जहां से अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए पटना आये थे और उसी दौरान उन्हें अपना इलाज कराने के लिए रांची हाई कोर्ट से औपबंधिक जमानत मिल गया था, जो कई बार बढ़ाया गया था।

लेकिन इसबार हाई कोर्ट के द्वारा औपबंधिक जमानत की अवधि नहे बढाये जाने के कारण लालू यादव को 30 अगस्त को रांची के विशेष अदालत के सामने सरेंडर करना है। वहीं, मुंबई से पटना लौटने के बाद लालू यादव को उनके आवास 10, सर्कुलर रोड में एक विशेष कमरे में रखा गया है, जिससे पूरी तरीके से स्वच्छ रखा गया है। इस कमरे में लालू प्रसाद यादव से किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव को सलाह दी है कि वह ज्यादा लोगों से मिलना जुलना ना करें वरना उनका इन्फेक्शन बढ सकता है।

लालू प्रसाद अगले 4 दिन तक इसी विशेष कमरे में रहेंगे जिसे एक मिनी अस्पताल का रुप दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे टेंडर घोटाले में लालू, राबडी समेत उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में इन तीनों को आरोपी के तौर पर 31 अगस्त को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि 31 अगस्त को लालू के दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी को लेकर संशय है मगर राबड़ी देवी ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ उस दिन कोर्ट में पेश होंगी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया