फरवरी में सिंगापुर से भारत लौट सकते हैं लालू प्रसाद यादव, राजद विधान पार्षद ने दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2023 16:02 IST2023-01-29T15:50:34+5:302023-01-29T16:02:50+5:30

बिनोद जायसवाल एक ट्विटर पोस्ट में जानकारी दी है कि लालू यादव फरवरी के महीने में भारत लौट सकते हैं। उन्होंने लिखा-  ''साथियों अभी-अभी मैं अपने गार्जियन एवम् करोड़ों लोगो की शान, बिहार को सब कुछ देने वाले, गरीबो के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मिल कर उनका कुशल क्षेम जाना।

Lalu Prasad Yadav may return to India from Singapore in February RJD Legislative Councilor gave information | फरवरी में सिंगापुर से भारत लौट सकते हैं लालू प्रसाद यादव, राजद विधान पार्षद ने दी जानकारी

फरवरी में सिंगापुर से भारत लौट सकते हैं लालू प्रसाद यादव, राजद विधान पार्षद ने दी जानकारी

Highlightsराजद विधान पार्षद बिनोद जायसवाल लालू यादव से मिलने सिंगापुर पहुंचे हैं।उन्होंने लालू यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।बिनोद जायसवाल ने बताया है कि लालू अगले महीने भारत लौट सकते हैं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब जल्द ही सिंगापुर से भारत लौट आयेंगे। लालू यादव से मिलने सिंगापुर पहुंचे राजद विधान पार्षद बिनोद जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लालू यादव से सिंगापुर में मिलने की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह एक सोफे पर लालू यादव के साथ बैठे दिख रहे हैं। बिनोद जायसवाल ने अपनी इसी मुलाकात के दौरान लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के परिजनों के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की है और लालू के भारत लौटने की घोषणा की है।

बिनोद जायसवाल एक ट्विटर पोस्ट में जानकारी दी है कि लालू यादव फरवरी के महीने में भारत लौट सकते हैं। उन्होंने लिखा-  ''साथियों अभी-अभी मैं अपने गार्जियन एवम् करोड़ों लोगो की शान, बिहार को सब कुछ देने वाले, गरीबो के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मिल कर उनका कुशल क्षेम जाना। लालू यादव पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उनके अंदर एक युवा की तरह जोश दिखा। वो बहुत ही जल्द फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में आप सभी के बीच मौजूद रहेंगे।''

बिनोद जायसवाल के अनुसार लालू यादव फरवरी के दूसरे सप्ताह में भारत लौट सकते हैं। वे सिंगापुर से दिल्ली आएंगे। वहां से वे पटना आएंगे। हालांकि लालू यादव फरवरी की किस तारीख को सिंगापुर से भारत आएंगे, इसे लेकर बिनोद जायसवाल ने कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने यह जरूर कहा है कि लालू यादव स्वस्थ्य हैं। वे युवा की जोशीले दिख रहे हैं।

 बता दें कि लालू यादव का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की, जिसके बाद लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। वे पिछले कुछ महीने से सिंगापुर में अपनी बेटी के ही पास हैं। रोहिणी ने भी पिछले दिनों कहा था कि उनके पिता स्वस्थ हैं। वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। 

Web Title: Lalu Prasad Yadav may return to India from Singapore in February RJD Legislative Councilor gave information

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे