लाइव न्यूज़ :

मुश्किलों में लालू प्रसाद यादव का परिवार, कोर्ट ने स्वीकारा तेजस्वी के खिलाफ मानहानि का केस   

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2018 19:12 IST

तेजस्वी के खिलाफ मानहानि और जानबूझकर शांति भंग करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। तेजस्वी यादव के खिलाफ नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने परिवाद दर्ज कराया है।

Open in App

पटना, 29 अगस्त: लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लालू परिवार के लाख प्रयास के बाद भी मुसीबत लगातार बढती जा रही है। इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर कोर्ट ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केस स्वीकार कर लिया है। 

तेजस्वी के खिलाफ मानहानि और जानबूझकर शांति भंग करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। तेजस्वी यादव के खिलाफ नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने परिवाद दर्ज कराया है। ये मामला मुजफ्फरपुर के बालिका गृह से जुडा है। जिसमें तेजस्वी यादव द्वारा नाम घसीटे जाने को लेकर मंत्री सुरेश शर्मा ने परिवाद दर्ज कराया है। ये परिवाद मानहानि और प्रतिष्ठा हनन को लेकर दर्ज कराया गया है। 

सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 500 और 504 के तहत केस स्वीकार किया है। अब इस मामले में 20 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। तेजस्वी के खिलाफ मानहानि और जान बूझकर शांति भंग करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। दर्ज धाराओं में अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है। 

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने मंत्री सुरेश शर्मा पर बालिका गृह मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी मंत्री सुरेश शर्मा को बचा रहे हैं। उन्हें मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए। नीतीश कुमार और सुशील मोदी पहले मंजू वर्मा को भी बचा रहे थे, लेकिन जब विपक्ष ने आवाज उठाई तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

मुख्यमंत्री अगर मंत्री से इस्तीफा नहीं लेते हैं तो विपक्ष के नेता के रूप में मैं अपना काम शुरू करूंगा। मंत्री को इस्तीफा देना होगा। सुरेश शर्मा के द्वारा मानहानि का केस दर्ज करने की धमकी देने से मैं डरने वाला नहीं हूं। वह चाहें तो एक हजार करोड रुपये या इससे भी अधिक की मानहानि का केस कर सकते हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया