लालू प्रसाद यादव की बेटी गुरुग्राम में कर रही हैं चुनाव प्रचार, जानें किसके लिए मांग रही हैं वोट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 2, 2019 15:21 IST2019-05-02T15:21:54+5:302019-05-02T15:21:54+5:30

बिहार में राजद कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। बिहार में राजद 20, कांग्रेस 9, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 5, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को 3 और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को 3 सीटें दी गई हैं। 

Lalu Prasad yadav daughter do election campaign for Gurugram congress candidate | लालू प्रसाद यादव की बेटी गुरुग्राम में कर रही हैं चुनाव प्रचार, जानें किसके लिए मांग रही हैं वोट

लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ

Highlightsबिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर सातों चरण में चुनाव हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से राव इंद्रजीत सिंह हैं।

बिहार राष्ट्रीय दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे और बेटियां भारत की राजनीति में सक्रिय हैं। इनमें से आप तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव और मीसा भारती का नाम तो अक्सर सुनते होंगे। लेकिन लालू यादव की एक और बेटी भी हैं जो बिहार से दूर दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। 

मीसा भारती की छोटी बहन और लालू प्रसाद यादव की छठी संतान अनुष्का राव अपने ससूर के लिए वोट मांग रही हैं। अनुष्का राव की शादी हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिंरजीव राव से हुई थी। अजय यादव गुरुग्राम से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का राव ने अपने ससूर के चुनाव प्रचार करते हुए गुरुग्राम के सात से आठ गांवों का दौरा कर लिया है। इस इलाके में तकरीबन बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक लाख वोटर हैं। 

टीओआई के मुताबिक, ''अनुष्का राव गांव में जाकर रोजगार के वादें कर रही हैं। अनुष्का राव के मुताबिक, 'गुरुग्राम मेरा ससुराल और बिहार मेरा मायका (पिता का घर)। प्रवासी मजदूरों से बात करते हुए उन्होंने कहा, यहां की बहू होने मेरे लिए गर्व जैसा है और बहू होने की वजह से मैं वोट मांगने आई हूं।'' 

अपने ससूर अजय यादव के वोट करने को लेकर अनुष्का ने कहा, 'मेरे ससूर अजय यादव का हरियाणा में काफी बड़ा राजनीतिक सफर रहा है। इसलिए उनको जीतना आपके हक में होगा।'

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से राव इंद्रजीत सिंह हैं।  2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राव धर्मपाल और इनेलो के जाहिर हुसैन को हराकर बीजेपी प्रत्याशी राव इन्द्रजीत सिंह जीते थे। 

बिहार में राजद कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। बिहार में राजद 20, कांग्रेस 9, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 5, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को 3 और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को 3 सीटें दी गई हैं। 

Web Title: Lalu Prasad yadav daughter do election campaign for Gurugram congress candidate