लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स अस्पताल से जेल में किया जा सकता है शिफ्ट, डॉक्टरों ने दी हरी झंडी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2019 19:18 IST

यहां उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव लंबे वक्त से रांची के रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाजरत हैं, लेकिन अब चूंकी डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट और उनकी तबियत को ठीक बताया है, इसलिए यह माना जा रहा है कि लालू को जल्द हीं होटवार जेल शिफ्ट किया जा सकता है. 

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की दिनचर्या काफी अच्छी नहीं है, जिसका असर उनकी सेहत पर देखा जा रहा है.बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने 30 अगस्त, 2018 को रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सरेंडर किया

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जल्द हीं रांची के रिम्स से अब फिर से होटवार जेल शिफ्ट किया जा सकता है. रिम्स में लालू के इलाज में लगे डॉक्टरों ने उनके मेडिकल रिपोर्ट को नार्मल बताया है. डा. डीके झा ने कहा है कि मासिक चेकअप में लालू यादव की यूरिन, ब्लड प्रेशर, चर्बी, किडनी और शुगर जैसी बीमारियों की टेस्ट रिपोर्ट ठीक है. 

यहां उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव लंबे वक्त से रांची के रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाजरत हैं, लेकिन अब चूंकी डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट और उनकी तबियत को ठीक बताया है, इसलिए यह माना जा रहा है कि लालू को जल्द हीं होटवार जेल शिफ्ट किया जा सकता है. 

लालू यादव पिछले डेढ साल से रिम्स में भर्ती हैं. यहां उनका शुगर, किडनी, लीवर और यूरिक एसिड संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा है. लेकिन लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा के मुताबिक लालू यादव की मासिक जांच की रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य पाया गया है.

वहीं, लालू यादव ने अब नॉनवेज खाने की इच्छा जताई है. हालांकि डॉक्टर डीके झा ने खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्हें साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव की किडनी 50 फीसदी काम कर रही है. साथ ही डॉक्टरों ने लालू यादव को टहलने की सलाह दी है लेकिन वे कम ही टहलते हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की दिनचर्या काफी अच्छी नहीं है, जिसका असर उनकी सेहत पर देखा जा रहा है. देर से सोकर उठना और नाश्ता-भोजन में देरी तबीयत खराब होने के पीछे अहम वजह मानी जा रही है.

यहां बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि लालू यादव ने आम खाने की जिद की थी. डॉक्टरों ने उनके आम का कोट फिक्स किया था जिसे लालू ने एक हफ्ते के अंदर ही पूरा कर लिया था. बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने 30 अगस्त, 2018 को रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें आगे का इलाज करवाने के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों