लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर फिर टली सुनवाई, अब 16 अप्रैल को अगली सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2021 13:57 IST

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं. उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 अप्रैल तक के लिए टलीझारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को थी सुनवाई, सीबीआई ने अदालत से एक सप्ताह का और समय मांगालालू प्रसाद यादव के पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझने की भी खबरें आती रही हैं

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर एक बार फिर सुनवाई टल गई है. उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत देने की गुहार लगाई है. 

मामले की आज सुनवाई होने वाली थी, मगर सीबीआई ने अदालत से एक सप्ताह का और समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. इस वजह से न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने मामले में अगली तारीख दे दी. अब इसकी सुनवाई 16 अप्रैल को होगी.

लालू परिवार सहित राजद नेताओं व समर्थकों को उनकी जमानत की उम्‍मीद टिकी थी. बता दें कि चारा घोटाला के चार मामलों में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने बीते दिन हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सजा की आधी अवधि पूरी कर नए सिरे से जमानत की गुहार लगाई है. 

लालू की ओर से उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल द्वारा जमानत की याचिका दाखिल की गई है. लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका में दलील दी गई है कि दुमका कोषागार मामले में अदालत से उन्‍हें जितनी सजा मिली है, उसकी आधी उन्‍होंने पूरी कर ली है. 

सजा की आधी अवधि पूरी करने पर अब उन्हें जमानत दी जाए. इससे पहले भी झारखंड हाईकोर्ट में उनकी तरफ से जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी.

 इस याचिका में आधी सजा पूरी होने को आधार बनाते हुए जमानत की मांग की गई थी. पिछले कई दिनों से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है, जिसको लेकर पूरा लालू परिवार चिंतित है. ऐसे में लगातार उनकी सुनवाई टलने से लालू फैमिली की परेशानी बढ़ती ही जा रही है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं