विधानसभा रिजल्ट की लालू,-कुशवाहा ने की तारीफ, शत्रुघ्न ने कहा- BJP को भारी पड़ा 'अहंकार'

By भाषा | Published: December 12, 2018 05:07 AM2018-12-12T05:07:13+5:302018-12-12T05:07:13+5:30

पूर्व मुख्यमंत्री चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं और फिलहाल रांची के अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जनता को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘‘यह जनता है, सब जानती है। यह अब जुमलों को पहचानती है।’’ 

Lalu Prasad Yadav and Upendra Kushwaha hail poll results and Shatrughan Sinha says ‘arrogance’ cost BJP dear | विधानसभा रिजल्ट की लालू,-कुशवाहा ने की तारीफ, शत्रुघ्न ने कहा- BJP को भारी पड़ा 'अहंकार'

विधानसभा रिजल्ट की लालू,-कुशवाहा ने की तारीफ, शत्रुघ्न ने कहा- BJP को भारी पड़ा 'अहंकार'

विधानसभा चुनाव के नतीजों की प्रशंसा करते हुए बिहार में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा जिसके हाथ से राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे दो राज्य निकल गए और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के साथ उसका कांटे का मुकाबला है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि सिर्फ ‘‘भगवान राम और जनता’’ जानती थी कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के लिये भविष्य में क्या है। 

पूर्व मुख्यमंत्री चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं और फिलहाल रांची के अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जनता को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘‘यह जनता है, सब जानती है। यह अब जुमलों को पहचानती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान...सिर्फ भगवान राम और जनता जानती थी कि क्या आने वाला है। न्यायप्रिय जनता को हार्दिक बधाई।’’ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी और भाजपा पर निशाना साधा। 

इस बीच पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने पार्टी नेतृत्व पर बिना नाम लिये निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘‘अहंकार’’ और ‘‘अति महत्वाकांक्षा’’ इस बड़ी हार के लिये जिम्मेदार है। 

भाजपा के ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत’’ को ‘‘अहंकार’’ करार देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों के जरिये देश को ‘‘अहंकार मुक्त’’ बना दिया है। गौड़ा ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत को ‘कांग्रेस मुक्त’, ‘विपक्ष मुक्त’ बनाने की मंशा भाजपा का अहंकार दिखाती है। लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर देश को ‘अहंकार मुक्त’ बना दिया।’’ 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘कम से कम अब भाजपा को इस राष्ट्र को ‘समस्या मुक्त’ बनाने के लिये कुछ प्रयास करना चाहिए और अनावश्यक यात्राएं बंद करनी चाहिए।’’ 

Web Title: Lalu Prasad Yadav and Upendra Kushwaha hail poll results and Shatrughan Sinha says ‘arrogance’ cost BJP dear

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे