लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 22:45 IST2021-01-23T22:45:50+5:302021-01-23T22:45:50+5:30

Lalu Prasad Yadav admitted to AIIMS, Delhi | लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया

लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया

नयी दिल्ली / रांची, 23 जनवरी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शनिवार रात रांची के एक अस्पताल में इलाज कराने के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया, ''उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है। ''

चारा घोटाला मामलों में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद (71) का झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था।

रिम्स के निदेशक डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था, ''लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया। उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिये दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lalu Prasad Yadav admitted to AIIMS, Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे