लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने लिखी 'लालू लीला' बुक, जिसमें लालू यादव को लेकर होंगे बड़े खुलासे 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2018 05:26 IST

बताया जाता है कि पुस्तक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा विधायक, पार्षद, सांसद और मंत्री बनाने के एवज में रघुनाथ झा, कांति सिंह जैसे कई नेताओं से जमीन-मकान दान में लिखवाये जाने का जिक्र किया गया है। 

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने 'लालू लीला' नामक पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक का लोकार्पण लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर, 2018 को स्थानीय विद्यापति भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया जायेगा। सुशील मोदी की लिखी 'लालू लीला' पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है।

बताया जाता है कि पुस्तक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा विधायक, पार्षद, सांसद और मंत्री बनाने के एवज में रघुनाथ झा, कांति सिंह जैसे कई नेताओं से जमीन-मकान दान में लिखवाये जाने का जिक्र किया गया है। 

वहीं, भ्रष्टाचार से कमाये गये काले धन को सफेद करने के लिए बीपीएल श्रेणी के ललन चौधरी, रेलवे के खलासी हृदयानंद चौधरी तथा भूमिहीन प्रभुनाथ यादव, चंद्रकांता देवी, सुभाष चौधरी आदि से नौकरी तथा ठेका या अन्य लाभ पहुंचाने के एवज में कीमती जमीन-मकान दान के जरिये हासिल किये जाने की भी बात होगी। 

लालू परिवार ने बेनामी संपत्ति हासिल करने के लिए रिश्तेदारों को कैसे माध्यम बनाया, इसका भी खुलासा पुस्तक में किया गया है। भाई के समधियाने, अपनी ससुराल, बेटी की ससुराल के रिश्तेदारों के नाम से पहले अपने कालेधन से जमीन-मकान खरीदे और बाद में पत्नी, बेटों और बेटियों के नाम गिफ्ट करा लिये। ऐसे करीब दर्जनभर मामलों को पुस्तक में उजागर किया गया है। 

यही नहीं, लालू प्रसाद यादव ने मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कर कैसे संपत्ति बनायी गई, इसका भी उल्लेख इस पुस्तक में किया गया है। पुस्तक के लोकार्पण के लिए आयोजित समारोह में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय रामकृपाल यादव, सहित कई हस्ती भी लोकार्पण के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी