'लालू जी को लाज भी नहीं है, गोमाता का चारा तक खा गए', अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में भी लालू यादव पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2025 22:44 IST2025-03-30T22:44:32+5:302025-03-30T22:44:37+5:30

अमित शाह ने राजद और कांग्रेस पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू ने अपनी बेटी को राज्यसभा में, पत्नी राबड़ी देवी को सदन में और अपने भाई और साले को भी राजनीति में सेट किया।

'Lalu ji has no shame, he even ate cow's fodder', Amit Shah also targeted Lalu Yadav in Gopalganj, Bihar | 'लालू जी को लाज भी नहीं है, गोमाता का चारा तक खा गए', अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में भी लालू यादव पर साधा निशाना

'लालू जी को लाज भी नहीं है, गोमाता का चारा तक खा गए', अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में भी लालू यादव पर साधा निशाना

गोपालगंज: बिहार में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बिहार में एनडीए की जीत को मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए को जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। बिहार को ये तय करना है कि लालू राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश जी के विकास के रास्ते पर जाना है।

अमित शाह ने राजद और कांग्रेस पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू ने अपनी बेटी को राज्यसभा में, पत्नी राबड़ी देवी को सदन में और अपने भाई और साले को भी राजनीति में सेट किया। लेकिन बिहार के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। बिहार के युवाओं को नरेंद्र मोदी ने रोजगार दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनती है, तो पांच साल में बिहार को बाढ़ से मुक्त कर दिया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता से की अपील है कि प्रदेश में मोदी जी और नीतीश जी की सरकार बनानी है। एनडीए की सरकार बनानी है। अमित शाह ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि लालू जी को लाज भी नहीं है। गोमाता का चारा तक खा गए। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले लोगों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि, चाहे देश की स्वतंत्रता का आंदोलन हो या जयप्रकाश नारायण का आंदोलन हो, हमेशा इस भूमि ने देश को रास्ता दिखाने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी बिहार में विकास हुआ। बिहार ने मोदी की झोली कमल से भरने का काम किया। जो काम 65 साल कांग्रेस नहीं कर पाई वह काम 10 साल में मोदी सरकार ने किया। अमित शाह ने कहा कि सालों से हम सपना देखते थे कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। लेकिन लालू एंड कंपनी में बहुत अड़गे लगाए। इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 550 साल के बाद रामलाल को भव्य मंदिर में बिठाने का काम किया। अब बारी माता सीता की है। बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा और मातृ शक्ति का संदेश बिहार की भूमि से पूरे देश में जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या जनकपुर रामायण सर्किट बिहार के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देगी। बोधगया नालंदा विक्रमशिला बौद्ध सर्किट भी बन रहा है। विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनरुद्धार किया जा रहा है और नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। वैशाली महोत्सव का हमने शुरुआत किया। मैथिली भाषा को अटल बिहारी वाजपेयी ने 8 को सूची में लाया और मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है चाहे गुजरात हो बिहार हो महाराष्ट्र हो दिल्ली हो हरियाणा हो बिहार के भाइयों के लिए छठ पूजा के उत्सव वहां की सरकारों ने आयोजित कर छठ पूजा को पूरे देश का उत्सव बनाने का काम किया। 

वहीं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को हमने पद्म भूषण देने का काम किया था और उनके निधन के बाद उन्हें पद्म विभूषण देने का काम किया। वहीं लालू राज ने क्या दिया- अपहरण, फिरौती, हत्या. इतने घोटाले किए, इन्हें शर्म नहीं आती। अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला। लालू यादव ने बस एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट करने का। उनके दोनों बेटे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

Web Title: 'Lalu ji has no shame, he even ate cow's fodder', Amit Shah also targeted Lalu Yadav in Gopalganj, Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे