लाइव न्यूज़ :

Video: सीवान रेलवे स्टेशन पर बजा-"लालू बिना चालू ई बिहार ना होई", वायरल हो रहा है वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2022 20:14 IST

सीवान जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सीवान रेलवे स्टेशन पर "लालू बिना चालू ई बिहार ना होई" गाना बज रहा है, जिसको सुनकर रेल यात्री चौंकते दिख रहे है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वीडियो वायरलस्टेशन अधीक्षक ने कहा- यह कोई बड़ी बात नहीं है

पटना: बिहार के कई हिस्सों में शनिवार को लगातार चौथे दिन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। हजारों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर कर योजना का विरोध जता रहे थे। इस बीच सीवान जंक्शन पर कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी रेल यात्री हैरत में पड़ गए। स्टेशन पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों की गतिविधि की जानकारी दिये जाने के बदले भोजपुरी गाना बजने लगा। 

गाना भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि कुछ खास था। लाउडस्पीकर पर बजने वाला गाना भोजपुरी था, जो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर था। दरसअल, सीवान जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सीवान रेलवे स्टेशन पर "लालू बिना चालू ई बिहार ना होई" गाना बज रहा है, जिसको सुनकर रेल यात्री चौंकते दिख रहे है। 

बताया जा रहा है कि जारी उपद्रव के बीच सीवान स्टेशन पर रेल यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लाउडस्पीकर के माध्यम से स्टेशन पर शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी। इसी बीच अचानक ट्रेनों की जानकारी दिए जाने वाले लाउडस्पीकर पर भोजपुरी गाना बजने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

इस संबंध में पूछे जाने पर सीवान के स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार ने कहा कि अभी तक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हो सकता है कि मोबाइल का किसी ने रिंगटोन लगाया होगा और वही बज गया होगा। यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो को देखने के बाद जिसकी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :सिवानबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं