लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाले से जुड़े मामले में लालू सीबीआई अदालत में पेश हुए

By भाषा | Updated: November 24, 2021 00:24 IST

Open in App

पटना, 23 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से संबंधित बांका कोषागार से जुड़े एक मामले में पटना स्थित सीबीआई अदालत में मंगलवार को पेश हुए।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर तय की। न्यायाधीश ने पिछले हफ्ते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में गवाही के लिए अदालत द्वारा अगली तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गयी है। यह पूछे जाने पर कि क्या मामले की अगली सुनवाई के समय भी राजद सुप्रीमो को पेश होना होगा, सिन्हा ने कहा कि ऐसा अदालत द्वारा कोई आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पेशी का जब अदालत का आदेश होगा तो लालू निश्चित तौर पर पेश होंगे।

यह पूछे जाने पर कि इस मामले में कुल कितने गवाहों की गवाही होनी है, सिन्हा ने बताया कि यह संख्या लगभग 200 है।

लालू को यहां बांका जिले के कोषागार से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तलब किया गया था। उन्हें झारखंड के कई अन्य जिलों जो 1990 के दशक के दौरान अविभाजित बिहार का ही हिस्सा थे, से संबंधित ऐसे ही मामलों में पूर्व में ही दोषी ठहराया जा चुका है।

पटना स्थित सीबीआई की अदालत में आज पेशी के बाद हालांकि पत्रकारों ने लालू से बात करने की कोशिश की पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

इस बीच, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि पार्टी समर्थक बुधवार को लंबे समय के बाद पार्टी सुप्रीमो को अपने बीच पाएंगे जब वह एक विशाल ‘‘लालटेन’’ को प्रज्वलित करेंगे जोकि पार्टी का चुनाव चिन्ह है।

उन्होंने भाजपा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमारे पार्टी कार्यालय में लालटेन 24 घंटे जलता रहेगा जो राजद की अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ’’

यह समारोह राजद के चल रहे रजत जयंती समारोह का हिस्सा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे