लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू सीबीआई की अदालत में पेश हुए

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:23 IST

Open in App

पटना, 23 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद करोडों रूपये के चारा घोटाले से संबंधित बांका कोषागार से जुड़े एक मामले में पटना स्थित सीबीआई की अदालत में मंगलवार को पेश हुए।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर तय की। उन्होंने पिछले हफ्ते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में चश्मदीदों की गवाही के लिए अदालत द्वारा अगली तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गयी है।

सिन्हा ने कहा कि अदालत का जब भी आदेश होगा, वह (लालू) निश्चित ही प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 200 लोगों की गवाही होनी है।

लालू को यहां बांका जिले के कोषागार से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तलब किया गया था। उन्हें झारखंड के कई अन्य जिलों (जो 1990 के दशक के दौरान अविभाजित बिहार का ही हिस्सा थे) से संबंधित ऐसे ही मामलों में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।

लालू फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?