लाइव न्यूज़ :

लालू इस बार जेल में रहते हुए फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:43 IST

सुशील ने लालू पर कटाक्ष करते हुए कहा ''उन्होंने जेल से इस बार शीर्ष पद के लिए नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी की और समर्थकों ने महाभ्रष्टाचार के दोषी व्यक्ति के ऐसा करने को इस तरह बयां किया जैसे वे किसी नेक काम के लिए दंडित किए गए हों।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देचारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के संस्थापक लालू प्रसाद मंगलवार को लगातार 11वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मंगलवार की शाम लालू को राजद का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की।

चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के संस्थापक लालू प्रसाद मंगलवार को लगातार 11वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। पटना स्थित राजद मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने मंगलवार की शाम लालू को राजद का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। गगन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू जी की ओर से उनके दोनों पुत्रों द्वारा संयुक्त रूप से चार सेट में नामांकन दाखिल किया गया।

हर सेट में 10-10 यानि कुल 40 पार्टी नेताओं ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किया था। जांच के बाद सारे सेट सही पाए गए। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए मात्र एक नामाकंन होने के कारण लालू प्रसाद के निर्विरोध चुने जाने की अधिसूचना जारी की गई। लालू के निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा 10 दिसंबर को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में की जाएगी । वर्ष 1997 में राजद की स्थापना के बाद यह पहला मौका था जब लालू प्रसाद की गैरमौजूदगी में उनका नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधियों द्वारा दाखिल किया गया।

इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कांति सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जैसे शीर्ष नेताओं के अलावा विधायक और राजद सुप्रीमो के विश्वासपात्र माने जाने वाले भोला यादव भी मौजूद थे। ऐसी चर्चा है कि पारिवारिक कलह रोकने के लिए चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में रांची के एक अस्पताल में इलाजरत लालू को फिर से अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ परिवार के अंदर के मतभेद को रोकने के लिए लालू ने स्वयं ही राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने का फैसला लिया।

लालू के राजद का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कटाक्ष किया ''बिहार एक हजार करोड़ के जिस चारा घोटाला के कारण देश भर में शर्मसार हुआ, उसमें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अब तक चार मामलों में दोषी पाकर सजा सुनायी जा चुकी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सजायाफ्ता होने के कारण जो व्यक्ति मुखिया तक का चुनाव लडने के लिए अयोग्य घोषित है, उसे एक पार्टी 11वीं बार अपना अध्यक्ष चुन रही है।’’ सुशील ने लालू पर कटाक्ष करते हुए कहा ''उन्होंने जेल से इस बार शीर्ष पद के लिए नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी की और समर्थकों ने महाभ्रष्टाचार के दोषी व्यक्ति के ऐसा करने को इस तरह बयां किया जैसे वे किसी नेक काम के लिए दंडित किए गए हों।’’ 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं