लाइव न्यूज़ :

ललितपुर : किशोरी से बलात्कार मामले में सपा,बसपा के जिलाध्यक्ष सहित सात आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 13:58 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 16 अक्टूबर ललितपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं और एक इंजीनियर सहित अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल पाठक ने शनिवार को बताया कि एक लड़की से कथित रूप से अलग-अलग घटनास्थल पर बलात्कार किये जाने के मामले में 12 अक्टूबर को सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता, चाचा और सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद और तीन अज्ञात आरोपी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीम तैनात की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर जिला मुख्यालय के एक होटल में शुक्रवार छापा मारकर सपा के ललितपुर के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और इंजीनियर महेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया, जिन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा